फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Protest against protesting Akhilesh

अखिलेश को रोकने के विरोध में किया प्रदर्शन

Thu, 14 Feb 2019 12:05 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस Published by: Mohd Rafeek Updated Thu, 14 Feb 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
Protest against protesting Akhilesh
पूर्व सीएम अखिलेश को प्रयागराज जाने से रोकने पर आक्रोश जताते सपाई। - फोटो : अमर उजाला
सिकंदराराऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को प्रयागराज में घुसने से रोकने के विरोध में बुधवार को सपा और बसपा के कार्यकर्ताओं ने तहसील पर प्रदर्शन किया। राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम अंजुम बी को सौंपकर प्रदेश सरकार की बर्खास्तगी की मांग की गई।
विज्ञापन


सपा नेता युवराज यादव ने कहा कि जिस तरह पूर्व मुख्यमंत्री को प्रयागराज में प्रवेश करने से रोका गया, उससे यह सिद्घ हो गया है कि योगी सरकार लोकतंत्र के हत्या कर पूर्णरूप से तानाशाही पर उतर आई है। अखिलेश क्या आतंकवादी थे, देश द्रोही थे, जो उनके साथ ऐसा सलूक किया गया। इसे लेकर प्रदेश की जनता में तीव्र आक्रोश है। इसका बदला जनता लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ वोट देकर लेगी।
विज्ञापन


तहसील पर बसपा विधानसभा अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, उमेर अली बेग आदि के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इस प्रदर्शन में शामिल हुए। जग्गू यादव, सतीश यादव, विजय, आकिब कुरैशी, चंद्रवीर यादव, अंकुश, मोहसिन खान, पंकज यादव, रामपाल यादव, मुशीर, मुन्ना, मुनेंद्र आदि अनेक सपाई थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed