{"_id":"6495ee06111a4fa24706ee54","slug":"protest-against-confiscation-of-banned-polythene-ruckus-hathras-news-c-56-1-sali1016-1382-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बाजार में छापा, दो किलो पॉलिथीन जब्त, व्यापारियों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बाजार में छापा, दो किलो पॉलिथीन जब्त, व्यापारियों ने किया हंगामा
Sat, 24 Jun 2023 12:39 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jun 2023 12:39 AM IST
सार
शहर में पॉलिथीन के कारण नाले व नालियां अटी हुई है। इसी क्रम में प्रतिबंधित पॉलिथीन को जब्त किए जाने को लेकर नगर पालिका प्रशासन व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीमों द्वारा अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान शहर के प्रमुख बाजार बैनीगंज, रामलीला ग्राउंड, हलवाई खाना, घंटाघर आदि से प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त करने की कार्रवाई की गई। टीम जैसे ही घंटाघर पर पहुंची तो एक दुकान में रखी पॉलिथीन के एक पैकेट व अन्य सामान उठाया तो व्यापारियों ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
पॉलीथिन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नगर पालिका परिषद और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियाें द्वारा शुक्रवार को शहर के प्रमुख बाजारों में प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त करने को लेकर अभियान चलाया गया। जिसमें टीमों को व्यापारियों के विरोध का सामना करना पड़ा। व्यापारियों ने विरोध जताते हुए हंगामा किया। इस कारण टीमों को उलटे पांव लौटना पड़ा। इस अभियान के दौरान 2 किलो पॉलिथीन जब्त कर तीन हजार रुपये की जुर्माना राशि वसूल की गई।
विज्ञापन
शहर में पॉलिथीन के कारण नाले व नालियां अटी हुई है। इसी क्रम में प्रतिबंधित पॉलिथीन को जब्त किए जाने को लेकर नगर पालिका प्रशासन व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीमों द्वारा अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान शहर के प्रमुख बाजार बैनीगंज, रामलीला ग्राउंड, हलवाई खाना, घंटाघर आदि से प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त करने की कार्रवाई की गई। टीम जैसे ही घंटाघर पर पहुंची तो एक दुकान में रखी पॉलिथीन के एक पैकेट व अन्य सामान उठाया तो व्यापारियों ने हंगामा शुरू कर दिया। व्यापारियों ने विरोध जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। करीब आधा घंटे तक हलवाई खाने में हंगामा होता रहा।
विज्ञापन
टीम के सदस्यों ने व्यापारियों को समझा बुझाकर शांत कराया। हंगामे को बढ़ता देख दोनों टीमें वापस लौट आई। हंगामे के दौरान व्यापार प्रतिनिधिमंडल के व्यापारी नेता भी पहुंच गए। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के वरिष्ठ व्यापारी नेता मोहन अपना वालों ने कहा कि इस तरह के अभियान से व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है। सरकारें पॉलीथिन के उत्पादन से टैक्स भी ले रही हैं। उत्पादन को बंद किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब इसी पॉलिथीन से मध्यम वर्गीय कारोबार करता है, तो उसको अपमानित किया जाता है। दुकानों में घुसकर सामानों को उठाया जा रहा है। मसाले से भरे थैले टीम ले गई। कुछ अधिकारी सरकार की मंशा के विपरीत कार्य कर व्यापारियों को भड़काने का काम करा रहे हैं।
विज्ञापन