फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Protest against Bhansali

भंसाली का पुतला फूंका, जमकर नारेबाजी 

Sat, 18 Nov 2017 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सिकंदराराऊ। 
अमर उजाला ब्यूरो, सिकंदराराऊ।  Updated Sat, 18 Nov 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
Protest against Bhansali
भंसाली का पुतला दहन करते लाेग। - फोटो : amar ujala
फिल्म पद्मावती के विरोध में शुक्रवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के बैनर तले भाजपा सांसद राजेश दिवाकर और विधायक वीरेंद्र सिंह राणा के तत्वावधान में फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली का पुतला दहन किया गया। सैकड़ों क्षत्रियों ने बस स्टैंड पर पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की। 
विज्ञापन


इस दौरान विधायक ने कहा कि फिल्म के ट्रेलर में महारानी पद्मावती के चरित्र को तोड़-मरोड़ कर दिखाया गया है। भंसाली के इस कृत्य से क्षत्रियों के स्वाभिमान को ठेस पहुंची है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उत्तर प्रदेश में फिल्म को किसी भी कीमत पर रिलीज नहीं होने दिया जाएगा। सांसद राजेश दिवाकर ने कहा कि किसी संप्रदाय के इतिहास को कलंकित करना उचित नहीं है। 
विज्ञापन


जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि फिल्म बनाने से पहले भंसाली को क्षत्रियों से परामर्श लेना चाहिए था। पुतला दहन और नारेबाजी के दौरान जीटी रोड पर काफी देर तक जाम लग गया। इस मौके पर हरीश सिसौदिया, टर्मेश सिंह एडवोकेट, देवेश सिसौदिया, जितेंद्र चौहान, मुनीपाल सिंह, मुकेश चौहान, दीपक जादौन, विनोद चौहान, अतुल चौहान, बलवीर सिंह, रंजीत पौरूष, विवेकशील राघव, धर्मेंद्र सिसौदिया, राकेश सेंगर, प्रवीन जादौन, दिनेश जादौन,  निर्मलदास वाल्मीकि, रामेश्वर प्रसाद, विपिन वार्ष्णेय, ग्रीश मोहन गुप्ता, डॉबी वार्ष्णेय आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed