{"_id":"584c43874f1c1be15944bb81","slug":"property-for-assaulting-dentist-couple","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी के लिए डॉक्टर दंपति से मारपीट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रॉपर्टी के लिए डॉक्टर दंपति से मारपीट
अमर उजाला, हाथरस
Updated Sat, 10 Dec 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
पीटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारी डॉ. प्रदीप रावत ने कुछ लोगों पर प्रॉपर्टी को लेकर हुए विवाद में उनके और उनकी पत्नी डॉ. माधवी शर्मा के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। चिकित्साधिकारी ने थाना हाथरस गेट पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। दंपति जल्द ही इस मामले को पीएमएस और आईएमए में उठाएंगे।
पुलिस को दी अपनी शिकायत में चिकित्साधिकारी डॉ. प्रदीप रावत ने बताया है कि उनकी पत्नी डॉ. माधवी शर्मा प्रमुख प्रसूति रोग विशेषज्ञ हैं। डॉ. माधवी ने इसी साल अप्रैल में अलीगढ़ रोड पर नर्सिंग होम के उद्देश्य से एक प्रॉपर्टी खरीदी थी। तभी से डॉ. रावत और डॉ. माधवी वहां आया-जाया करते थे।
नर्सिंग होम के लिए दूसरी जगह मिलने पर डॉक्टर दंपति ने इस भवन में अपना आवास बनाने का निर्णय लिया और काफी कीमती सामान यहां पहुंचा दिया। डॉ. रावत का आरोप है कि नौ दिसंबर को इस भवन में लगे उनके तालों को तोड़कर दूसरे पक्ष ने अपने ताले लगा दिए।
विज्ञापन
जब डॉक्टर दंपति को इस बारे में पता चला तो उन्हाेंने शनिवार दोपहर को थाना पुलिस को सूचना दी और इसके बाद भवन में पुन: अपने ताले लगाने की कोशिश की। डॉ. रावत के मुताबिक आरोपियों ने इसी बीच उन पर हमला बोल दिया। हथियारबंद आरोपी उन्हें भवन से बाहर खींचकर सड़क पर ले आए और फिर उनके साथ मारपीट की गई।
सूचना पर पहुंची थाना पुलिस दोनाें पक्षों को थाने ले आई। थाने में पुलिस ने दोनों पक्षों से प्रॉपर्टी के संबंध में अपने-अपने कागजात दिखाने को कहा। इस पर डॉक्टर दंपति ने अपना बैनामा और इससे पुराने दोनों बैनामे पुलिस को दिखाए, जबकि दूसरे पक्ष ने इसके लिए पुलिस से कुछ समय मांगा है।
डॉ. रावत ने कहा कि उन्होंने इस प्रॉपर्टी को लेने के लिए 60 लाख रुपये का लोन ले रखा है। प्रॉपर्टी खरीदते समय उन्होंने पूरी तरह से जांच-पड़ताल कराई थी। वहीं बैक ने लोन देते समय काफी छानबीन की थी।
चिकित्साधिकारी डॉ. प्रदीप रावत ने इस मामले को प्राथमिक चिकित्सा संघ और आईएमए में उठाने की बात कही है। वहीं दूसरे पक्ष ने डॉक्टर दंपति के साथ मारपीट की बात से इंकार किया है। उनका कहना है कि प्रॉपर्टी की खरीद नियमों के विपरीत हुई है।
दोनों पक्षों को अपने कागजात के साथ बुलाया गया है। कागजात देखने के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा। डॉक्टर दंपति के आरोपाें की भी गंभीरता से पड़ताल की जा रही है।
- रजनेश तिवारी, कोतवाल हाथरस गेट