{"_id":"63e92be335465886fd01e9dd","slug":"problems-of-entrepreneurs-should-be-solved-on-priority-basis-hathras-news-c-2-1-43142-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर किया जाए निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर किया जाए निस्तारण
Sun, 12 Feb 2023 11:41 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 12 Feb 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
जिला उद्योग व व्यापार बंधु की बैठक में शामिल उद्यमी व अधिकारी।
- फोटो : samvad
कलेक्ट्रेट सभागार में रविवार को जिला स्तरीय उद्योग व व्यापार बंधु समिति की बैठक की गई। सीडीओ ने उद्यमियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए। इस दौरान लखनऊ में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समटि-2023 का भी सजीव प्रसारण दिखाया गया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीडीओ साहित्य प्रकाश मिश्र ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण करना है। उन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत दिए जाने वाले ऋणों के बैंक स्तर पर लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। औद्योगिक क्षेत्र सलेमपुर में सड़कों को सही कराने के बारे में सीडीओ ने जानकारी ली। यूपीएसआईडीए प्रभारी ने बताया कि सड़क पर पत्थर डाल दिए गए है और बाकी निर्माण कार्य भी कराया जा रहा है।
उपायुक्त उद्योग अजिलेश कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना में 115 आवेदनों को बैंक के लिए प्रेषित कर दिया गया है। बैंक द्वारा 30 आवेदनों को स्वीकृत करते हुए 17 को ऋण वितरित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में 70 आवेदनों को बैंक के लिये प्रेषित कर दिया गया है। जिसमें से बैंक द्वारा 19 आवेदनों को स्वीकृति प्रदान करते हुए 12 आवेदनों को ऋण उपलब्ध करा दिया गया है। ओडीओपी योजना में 68 आवेदनों को कार्यवाही हेतु बैंक के लिए प्रेषित किया गया है। बैंक द्वारा 31 आवेदनों को स्वीकृति प्रदान करते हुए 27 आवेदनों को ऋण उपलब्ध करा दिया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि निवेश मित्र पोर्टल पर दिनांक 12 फरवरी तक कुल 3028 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसमें से 2101 आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की गई है। 52 आवेदनों पर विभाग द्वारा आपत्ति लगाई गई है। सीडीओ ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं में बैंक द्वारा ऋण उपलब्ध कराने एवं बैंक द्वारा स्वीकृत आवेदनों के ऋण भुगतान के लंबित प्रकरणों को तत्काल ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।