{"_id":"65a0141e9e3b58796e058116","slug":"private-doctor-accused-of-mixing-intoxicating-pills-in-food-and-making-obscene-videos-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: खाने में नशे की गोलियां मिलाकर अश्लील वीडियो बनाने का निजी चिकित्सक पर आरोप, सीएम से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: खाने में नशे की गोलियां मिलाकर अश्लील वीडियो बनाने का निजी चिकित्सक पर आरोप, सीएम से लगाई गुहार
Thu, 11 Jan 2024 09:45 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 11 Jan 2024 09:45 PM IST
सार
महिला ने आरोप लगाया है कि वह डेढ़ साल पहले इस निजी अस्पताल में नर्सिंग प्रैक्टिस करती थी। स्टाफ के सभी लोग अक्सर साथ में खाना खाते थे। एक रात पति घर पर नहीं था। उसी रात उसकी अस्पताल में ड्यूटी थी। आरोप है कि उसी रात चिकित्सक ने उसके साथ खाना खाया और खाने में नशे की गोलियां मिलाकर उसका अश्लील वीडियो बना लिया।
विज्ञापन
अश्लील वीडियो
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
एक महिला ने एक निजी अस्पताल के चिकित्सक पर खाने में नशे की गोलियां मिलाकर अश्लील वीडियो बनाने और शारीरिक व मानसिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
महिला ने कहा है कि वह डेढ़ साल पहले इस निजी अस्पताल में नर्सिंग प्रैक्टिस करती थी। स्टाफ के सभी लोग अक्सर साथ में खाना खाते थे। एक रात पति घर पर नहीं था। उसी रात उसकी अस्पताल में ड्यूटी थी। आरोप है कि उसी रात चिकित्सक ने उसके साथ खाना खाया और खाने में नशे की गोलियां मिलाकर उसका अश्लील वीडियो बना लिया। वीडियो दिखाकर आरोपी चिकित्सक उसका शारीरिक और मानसिक शोषण करता रहा। पीड़िता का आरोप है कि उसने इस संबंध में पुलिस से भी शिकायत की। वह पुलिस के चक्कर काटकर थक गई, लेकिन आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
महिला के पति पर उधार थे रुपये
आरोपी चिकित्सक का कहना है कि महिला के पति ने उससे साढ़े चार लाख रुपये उधार लिए थे। इसकी एवज में उसे चेक दिया था। यह चेक बाउंस हो गया। जब उसने अपने रुपये वापस मांगे तो महिला व उसके पति ने मिलकर यह षड्यंत्र रच दिया। आरोपी चिकित्सक का कहना है कि यह सब उसकी छवि को धूमिल करने का प्रयास है।
विज्ञापन
रुपये के लेनदेन का विवाद है। इस मामले में मुकदमा भी दर्ज है। मामले की जांच की जा रही है। - रामप्रवेश राय, सीओ सिटी हाथरस