टूटी नींद तो उड़े होश: गाड़ी में सोते रह गए पुलिस कर्मी, हथकड़ी से हाथ निकालकर भाग गया बदरुद्दीन
सिकंदराराऊ के पंत चौराहे पर पानी पीने के बाद साथ चल रहे चारों पुलिस कर्मियों को नींद आ गई। गांव अगसौली से पहले पेट्रोल पंप पर जब एक सिपाही जागा तो उसने देखा कि बदरुद्दीन गाड़ी में नहीं है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिकंदराराऊ-कासगंज रोड के बीच बृहस्पतिवार की सुबह करीब छह बजे गुजरात से बदायूं जेल ले जाए जा रहे दो कैदियों में से एक कैदी हथकड़ी से हाथ निकालकर चलती गाड़ी से कूदकर फरार हो गया। जिस समय यह कैदी भागा, उस समय सुरक्षा में चल रहे पुलिस कर्मी गहरी नींद में थे। कई किमी दूर जाने के बाद नींद से जागे पुलिस कर्मियों को जब गाड़ी के अंदर कैदी नहीं मिला तो उनमें वह सन्न रह गए। पुलिस कर्मियों ने रेलवे स्टेशन व आसपास अन्य जगहों पर काफी तलाश की, लेकिन कैदी का कुछ पता नहीं चला। कोतवाली पुलिस को भी इत्तला दे दी गई। पुलिस ने भी अलर्ट जारी कर दिया, लेकिन शाम तक फरार कैदी का कुछ पता नहीं चला। इस कैदी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
बदायूं जिले की जेल में बंद फहीम उर्फ फहीमुद्दीन पुत्र लियाकत अली निवासी कश्मीरी गेट थाना रामगढ़ जिला फिरोजाबाद एवं बदरुद्दीन पुत्र मऊद्दीन निवासी जलाली पार्क नूरी थाना बापुर बड़ौदा गुजरात ने जनवरी महीने में बड़ौदा में एक कार चोरी की थी। इसके बाद बदायूं में एक मामले में इन्हें जेल भेजा गया था। वर्तमान में दोनों बदायूं जिला जेल में बंद थे। कार चोरी के मामले में दोनों का नाम आने के बाद बड़ौदा की अदालत में भी इन पर मुकदमा चल रहा है। इस सिलसिले में गुजरात पुलिस के चार सिपाही दोनों कैदियों को 29 अप्रैल को बदायूं जिला जेल से गुजरात ले गए। वहां तारीख करने के बाद दोनों को चार मई को वैन से बदायूं छोड़ने के लिए लाया जा रहा था।
पानी पीने के बाद चारों पुलिस कर्मिओं को आ गई नींद
सिकंदराराऊ के पंत चौराहे पर पानी पीने के बाद साथ चल रहे चारों पुलिस कर्मियों को नींद आ गई। गांव अगसौली से पहले पेट्रोल पंप पर जब एक सिपाही जागा तो उसने देखा कि बदरुद्दीन गाड़ी में नहीं है। सिपाहियों के सोने के दौरान बदरुद्दीन ने हथकड़ी से हाथ निकाला और किसी स्पीड ब्रेकर पर कार की गति कम होते ही कूदकर फरार हो गया।
सिपाहियों की नींद खुली तो बदरुद्दीन को गाड़ी में नहीं पाकर उनके होश उड़ गए। वह तत्काल ही नजदीकी रेलवे स्टेशन अगसौली गए और वहां काफी खोजबीन की, लेकिन उनको बदरुद्दीन नहीं मिला। सूचना पाते ही कोतवाली पुलिस ने रेड अलर्ट जारी कर दिया। बदरुद्दीन का फोटो लेकर चारों तरफ दौड़े, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने फरार कैदी बदरुद्दीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गाड़ी चालक को क्यों नहीं हुआ आभास
सिकंदराराऊ। अहम सवाल यह है कि कैदियों को ले जा रहे चारों पुलिस कर्मी अगर सो भी गए थे गाड़ी चालक तो जागकर गाड़ी चला रहा था। आखिर उसे कैसे कैदी के गाड़ी से कूदकर भागने का पता नहीं चला। अगर उसे पता चल गया तो उसने पुलिस कर्मियों को तुरंत ही क्यों नहीं जगाया। ऐसे कई सवाल जांच का विषय हैं।