फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Priority should be given to the needs of women and children in the action plan

कार्ययोजना में महिलाओं व बच्चों की आवश्यकताओं को दी जाए प्राथमिकता

Tue, 04 Oct 2022 12:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 12:27 AM IST
सार

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।वित्तीय वर्ष 2023-24 में जिले की सभी ग्राम पंचायतों में होने वाले विकास कार्यों का खाका खींचे जाने को लेकर निर्देश जारी किए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले विकास कार्यों की कार्ययोजना तैयार करने के लिए प्रथम चरण में ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यरत समस्त विभागों की ग्राम पंचायत स्तरीय कर्मचारी की उपस्थिति 2 अक्तूबर से 31 जनवरी 2023 के मध्य ग्राम सभा की बैठक होगी। इसमें ग्राम पंचायतों की आवश्यकताओं एवं समस्याओं का उचित आंकलन किया जाएगा।

विज्ञापन
Priority should be given to the needs of women and children in the action plan

विस्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2023-24 में जिले की सभी ग्राम पंचायतों में होने वाले विकास कार्यों का खाका खींचे जाने को लेकर निर्देश जारी किए गए हैं। कार्ययोजना में शासन स्तर से नौ बिदुंओं को प्राथमिकता पर रखे जाने के निर्देश दिए गए है। इसमें महिलाओं व बच्चों की आवश्यकताओं का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा।
ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले विकास कार्यों की कार्ययोजना तैयार करने के लिए प्रथम चरण में ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यरत समस्त विभागों की ग्राम पंचायत स्तरीय कर्मचारी की उपस्थिति 2 अक्तूबर से 31 जनवरी 2023 के मध्य ग्राम सभा की बैठक होगी।
विज्ञापन

इसमें ग्राम पंचायतों की आवश्यकताओं एवं समस्याओं का उचित आंकलन किया जाएगा। प्रत्येक ग्राम पंचायत की संरचनात्मक, आर्थिक एवं मानव विकास के सूचकांकों के आधार पर वार्षिक कार्ययोजना बनाई जाएगी। क्षेत्र एवं जिला पंचायत स्तर पर क्षेत्र पंचायतों एवं जिला पंचायतों के प्रस्ताव योजना में सम्मिलित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम सभा से क्षेत्र पंचायत स्तर पर क्षेत्र पंचायत योजना समिति से तथा जिला पंचायत स्तर पर जिला पंचायत योजना समिति से अनुमोदन के बाद ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी), क्षेत्र पंचायत विकास योजना (बीपीडीपी), जिला पंचायत विकास योजना (डीपीडीपी) के नियोजन की प्रक्रिया को लेकर पंचायती राज विभाग द्वारा पोर्टल को विकसित किया गया है।

ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम पंचायत विकास योजना, वार्षिक कार्ययोजना के तैयार किए जाने की अवधि में रिपॉटिंग एवं ग्राम सभा के आयोजन के लिए ग्राम पंचायत 15वें वित आयोग के प्रशासनिक एवं तकनीकी मद से धनराशि व्यय कर सकती है। वार्षिक कार्ययोजना की कुल अनुमानित लागत वित्तीय वर्ष में प्राप्त होने वाली अनुमानित धनराशि से 20 प्रतिशत से अधिक की नहीं होनी चाहिए।
इस बिंदुओं को ध्यान में रख बनाई जाएगी कार्ययोजना
- विकासात्मक आवश्यकताओं पर केंद्रित योजना।
- एक या एक से अधिक ग्राम पंचायतों, क्षेत्र पंचायतों को लाभ पहुंचाने वाले कार्य।
- सामाजिक विषयों से संबंधित गतिविधियों को कार्ययोजना का अनिवार्य हिस्सा बनाना।
- स्त्री-पुरुष समानता के प्रति जिम्मेदार योजना।
- स्वच्छता, जल आपूर्ति, खेल के मैदान विकसित करने जैसी बुनियादी सेवाओं पर जोर देना।
- जिला तथा क्षेत्र पंचायतों को सौंपे गए बुनियादी ढांचे का विकास और रख-रखाव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed