फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Principal in charge suspended for embezzlement and fake enrollment

Hathras News: गबन और फर्जी नामांकन में प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित

Wed, 14 May 2025 01:58 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Principal in charge suspended for embezzlement and fake enrollment
कन्वर्जन कॉस्ट में गबन, फर्जी नामांकन, बच्चों को पीटने सहित विभिन्न आरोपों से घिरे ब्लॉक मुरसान के संविलियन विद्यालय विसाना के प्रभारी प्रधानाध्यापक को बीएसए ने निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में प्रभारी प्रधानाध्यापक को बीईओ सादाबाद कार्यालय में संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन




दीपिका गोयल, मंजू शर्मा और ज्योति शर्मा ने मुरसान ब्लॉक के संविलियन विद्यालय विसाना के प्रभारी प्रधानाध्यापक कृष्णकांत शर्मा की शिकायत जनसुनवाई पोर्टल पर की थी। शिकायत में उन्होंने प्रभारी प्रधानाध्यापक पर वित्तीय अनियमितताएं बरतने, एमडीएम कन्वर्जन कॉस्ट में फर्जीवाड़ा करने, फर्जी नामांकन करने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। इस पर 28 अप्रैल को प्रभारी प्रधानाध्यापक को आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन




प्रभारी प्रधानाध्यापक ने एक मई को बिना किसी साक्ष्य के प्रत्युत्तर प्रस्तुत किया। इसकेे बाद शिकायतकर्ताओं ने एक मई को लिखित पक्ष प्रस्तुत कर बताया कि प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा काफी समय से अनुदेशक माधो सिंह के साथ मिलकर मिड डे मील योजना के धन में धोखाधड़ी करने के उद्देश्य से बच्चों की उपस्थिति चार-पांच गुना अधिक दिखाई जाती है। उपस्थिति पंजिका में काट-पीट कर प्रतिदिन बच्चों की संख्या बढ़ाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




विद्यालय की सहायक अध्यापक दीपिका गोयल का आरोप है कि कक्षा की सही उपस्थिति देने पर उनके बारे में मनमानी बातें उपस्थिति पंजिका में व पत्र व्यवहार में लिख दी जाती हैं। आरोपी प्रभारी प्रधानाध्यापक से पंजिका मांगने पर उनके साथ अपमानजनक व्यवहार किया जाता है व धमकी भी दी जाती। आरोप है कि 19 अप्रैल तक विद्यालय में कोई एसएमसी, पीटीएम बैठक या स्कूल चलो अभियान रैली नहीं निकाली गई है। आरोपी प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा बच्चों को पीटा जाता है, इसलिए कई बच्चे डर के कारण स्कूल नहीं आते। विद्यालय में आधे से अधिक बच्चे फर्जी नामांकित हैं।




इस पर बीईओ मुरसान ने विद्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी प्रधानाध्यापक को प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया। इस पर बीएसए स्वाति भारती ने आरोपी प्रभारी प्रधानाध्यापक कृष्णकांत शर्मा को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि आरोपी प्रभारी प्रधानाध्यापक को बीईओ सादाबाद कार्यालय में संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed