{"_id":"6a17290a607e600a08033578","slug":"primary-school-wall-collapses-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: नाली निर्माण के दौरान प्राइमरी स्कूल की दीवार ढही, राजमिस्त्री और बेलदार की मौत, एक गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: नाली निर्माण के दौरान प्राइमरी स्कूल की दीवार ढही, राजमिस्त्री और बेलदार की मौत, एक गंभीर घायल
Wed, 27 May 2026 10:55 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Wed, 27 May 2026 10:55 PM IST
सार
प्राथमिक विद्यालय की दीवार से सटकर नाली निर्माण का कार्य चल रहा है। मजदूर काम में जुटे हुए थे, तभी अचानक विद्यालय की करीब 25 फीट लंबी और छह फीट ऊंची दीवार भरभरा कर काम कर रहे मजदूरों के ऊपर गिर गई।
विज्ञापन
मृतक राजमिस्त्री डालचंद्र और बेलदार मोहित, गिरी दीवार
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सादाबाद कोतवाली के गांव नीति निवास तसींगा में 27 मई शाम नाली निर्माण के दौरान गांव की प्राइमरी स्कूल की जर्जर दीवार भरभराकर गिर गई और इसके मलबे में दबकर राजमिस्त्री और बेलदार की मौत हो गई। हादसे में राजमिस्त्री का भाई भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटना की जानकारी पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी गांव में पहुंच गए।
विज्ञापन
मरने वाले राजमिस्त्री डालचंद्र(40) और बेलदार मोहित(20) गांव नीति निवास तसींगा के ही रहने वाले थे। डालचंद्र के भाई सोनपाल का सीएचसी में इलाज चल रहा है। गांव में पिछले कुछ दिनों से प्राथमिक विद्यालय की दीवार से सटकर नाली निर्माण का कार्य चल रहा है। बुधवार शाम करीब 6:30 बजे मजदूर काम में जुटे हुए थे, तभी अचानक विद्यालय की करीब 25 फीट लंबी और छह फीट ऊंची दीवार भरभरा कर काम कर रहे मजदूरों के ऊपर गिर गई।
विज्ञापन
दीवार गिरते ही वहां चीख-पुकार मच गई। धमाके और चीख-पुकार की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और मलबे को हटाकर दबे हुए तीनों लोगों को बाहर निकाला। आनन-फानन उन्हें सीएचसी सादाबाद ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने डालचंद्र को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल मोहित को नाजुक हालत में आगरा रेफर किया गया, वहां उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
गांव में नाली निर्माण चल रहा था। घटना में कहां लापरवाही रही, इसकी जांच कराई जा रही है। नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।-मनीष चौधरी, एसडीएम सादाबाद