फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Prepration for Police entrance examination in Hathras

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए प्रशासन ने झोंकी ताकत

Sat, 16 Jun 2018 12:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Updated Sat, 16 Jun 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
Prepration for Police entrance examination in Hathras
यूपी पुलिस
पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के सफल आयोजन के लिए पुलिस और प्रशासन ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पुलिस परीक्षा को नकल विहीन करने के लिये पर्यवेक्षको को तैनात किया गया है। डीएम डॉ. रमाशंकर मौर्य ने परीक्षा को लेकर कलक्ट्रेट में हुई बैठक में साफ कहा कि नकल करने या कराने वालों से पुलिस सख्ती से निपटे। डीएम ने साफ-साफ कहा कि किसी भी केन्द्र पर नकल की शिकायत नही मिलनी चाहिए।  नकल विहीन परीक्षा सम्पन्न कराने के लिये परीक्षा केंद्रों पर सीसी टीवी कैमरे लगाए जाएंगे। पेपर कई सेटों में होगा।
विज्ञापन


पेपर की सील खोलते समय वीडियोग्राफी भी की जाएगी। मोबाइल का प्रयोग परीक्षा केन्द्र परिसर में वर्जित रहेगा। परीक्षा केंद्र के निरीक्षक भी अपने साथ मोबाइल फोन परीक्षा कक्ष में नहीं ले जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थी अपने साथ किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रानिक समान जैसे घड़ी, मोबाइल, कैलकुलेटर, बेल्ट, कडा़, पर्स, अगूंठी, चैन, जूते आदि के साथ परीक्षा सेंटर पर प्रवेश नही दिया जायेगा। सेंटर पर समान जमा करने की सुविधा उपलब्ध नही होगी। परीक्षार्थी अपने साथ ओरिजनल प्रवेश पत्र तथा कोई एक आईडी प्रूफ (आधार कार्ड, पेन कार्ड, वोटर कार्ड तथा ड्राइविंग लाइसेन्स) लाना अनिवार्य है। परीक्षा केन्द्र पर कोई भी छात्र-छात्रा परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों का कतई प्रयोग न कर सके, इसके लिए कड़ी निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन


बैठक में मौजूद पुलिस अधीक्षक सुशील चंद्रभान घुले ने टीसीएस की टीम के सदस्यों से बायोमैट्रिक के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सेंटर इनचार्ज को बायोमैट्रिक के बारे में पूर्ण रूप से ट्रेनिंग करा दें जिससे परीक्षा के समय किसी भी प्रकार की समस्या न उत्पन्न हो। सभी परीक्षा इंचार्ज परीक्षा प्रारम्भ होने से पहले परीक्षार्थियों को माइक के माध्यम से दिशा निर्देश अवश्य दे दें। डीएम ने सीएमओ से परीक्षा के दौरान प्राथमिक उपचार और एंबुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा है। वहीं नगर पालिका परीक्षा केंद्रों पर पानी के टैंकर उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed