फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Preparation to give 500 acres of land for setting up industry

Hathras News: उद्योग लगाने के लिए 500 एकड़ भूमि देने की तैयारी, ले आउट बना

Mon, 29 May 2023 12:02 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 29 May 2023 12:02 AM IST
सार

जनवरी माह में हुई इन्वेस्टर्स समिट में जिले में उद्योग लगाने के लिए 230 उद्यमियों ने 4067 करोड़ रुपये के निवेश के प्रस्ताव सौंपे थे। इन उद्यमियों की जरूरत के हिसाब से यूपीसीडा उद्योगों की स्थापना के लिए ले आउट तैयार कर रहा है।

विज्ञापन
Preparation to give 500 acres of land for setting up industry
उद्योग प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ समिट में दिए गए निवेश प्रस्ताव को धरातल पर उतारने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीएसआईडीए) 500 एकड़ भूमि का ले आउट तैयार कर रहा है।

विज्ञापन


जनवरी माह में हुई इन्वेस्टर्स समिट में जिले में उद्योग लगाने के लिए 230 उद्यमियों ने 4067 करोड़ रुपये के निवेश के प्रस्ताव सौंपे थे। इन उद्यमियों की जरूरत के हिसाब से यूपीसीडा उद्योगों की स्थापना के लिए ले आउट तैयार कर रहा है। उद्योग लगने की शुरुआत सलेमपुर क्षेत्र में होगी। इस मामले में डीआईसी अजिलेश कुमार ने बताया कि ले आउट तैयार किया जा रहा है। इसके बाद जमीन आवंटन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 

विज्ञापन

सलेमुपर बनने वाले आद्यौगिक क्षेत्र में पांच हजार मीटर भूमि के लिए आवेदन किया है। यहां पर आयुर्वेद की इंडीस्ट्रीज लगाई जाएगी। भूमि आवंटन का इंतजार किया जा रहा है। जगह मिलने के बाद निवेश की तैयारी को गति प्रदान करेंगे। -देवेंद्र मोहता, औद्योगिक संघ अध्यक्ष।

विज्ञापन
विज्ञापन

हमने तीस हजार मीटर भूमि की मांग की है। भूमि उपलब्ध होने के बाद बाद वहां फूडपार्क बनाया जाएगा। अभी भूमि आवंटन का इंतजार किया जा रहा है। भूमि आवंटन होने के सााथ निवेश किया जाएगा। -प्रदीप गोयल, सचिव मर्चेंट चैंबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed