{"_id":"672122940811c7ce3904a289","slug":"pregnant-woman-dies-after-being-hit-by-tractor-buggy-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: ट्रैक्टर-बुग्गी की चपेट में आकर गर्भवती की मौत, तीन बच्चों को रोता-बिलखता छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: ट्रैक्टर-बुग्गी की चपेट में आकर गर्भवती की मौत, तीन बच्चों को रोता-बिलखता छोड़ा
Tue, 29 Oct 2024 11:30 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 29 Oct 2024 11:30 PM IST
सार
रूबी सड़क पार कर रही थी तो एक तरफ से बुग्गी की चपेट में आ गईं, दूसरी तरफ से ट्रैक्टर आ रहा था। दोनों वाहनों की टक्कर से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोतवाली हाथरस जंक्शन के ग्राम सूजिया में 29 अक्तूबर देर शाम एक गर्भवती महिला की बुग्गी और ट्रैक्टर के बीच में फंसकर दोनों की टक्कर से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
ग्राम सूजिया निवासी 32 वर्षीय रूबी पत्नी साकेत 29 अक्तूबर शाम को सड़क पार कर रही थीं तो एक तरफ से बुग्गी की चपेट में आ गईं, दूसरी तरफ से ट्रैक्टर आ रहा था। दोनों वाहनों की टक्कर से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। रूबी के पति शाकिर मजदूरी करते हैं। मृतका ने अपने पीछे तीन बच्चों को बिलखते हुए छोड़ा है।
विज्ञापन