फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Pregnant woman and her husband beaten for asking for a side

साइड मांगने पर गर्भवती महिला व उसके पति को पीटा

Wed, 28 Apr 2021 11:25 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Pregnant woman and her husband beaten for asking for a side
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

एक दंपती को एक युवक से सड़क पर साइड मांगना भारी पड़ गया। युवक ने दंपती से मारपीट की। इससे गर्भवती महिला की हालत बिगड़ गई। उसे उपचार के लिए सादाबाद सीएचसी से हाथरस के लिए रेफर किया गया है।
गांव सलेमपुर निवासी बॉबी कुमार पुत्र महावीर सिंह ने सादाबाद कोतवाली में बुधवार को दी तहरीर में बताया कि 28 अप्रैल को वह अपनी गर्भवती पत्नी सोनम को सलेमपुर रोड पर महिला डॉक्टर्स के पास चेकअप कराने के लिए लाया था।
विज्ञापन

जब वह दवा दिलवाकर वापस अपने घर जा रहा था तो मुरसान रोड पर एक युवक ने अपनी बाइक उसकी बाइक के सामने लगा दी, जब उसने साइड मांगी तो उसने मारपीट शुरू कर दी, जब उसकी पत्नी ने मना किया तो उसको भी मारापीटा। युवक ने उसकी पत्नी के पेट में लात मार दी, जिससे उसे अपनी पत्नी का गर्भ गिरने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी पत्नी की तबियत बहुत अधिक खराब है। इधर, तहरीर के आधार पर पुलिस ने उक्त महिला का चिकित्सीय परीक्षण कराया है, जिसके बाद उसे हाथरस के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed