फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Prayagraj and Narayanpur special trains will now go to Shakurbasti

Hathras News: अब शकूरबस्ती तक जाएंगी प्रयागराज व नारायणपुर स्पेशल ट्रेन

Sun, 18 Oct 2026 02:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj and Narayanpur special trains will now go to Shakurbasti
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : ARchive
दिल्ली और एनसीआर की यात्रा करने वाले हाथरस के दैनिक यात्रियों को राहत मिलेगी। रेलवे ने प्रयागराज-दादरी और नारायणपुर बाजार-दादरी स्पेशल ट्रेनों का विस्तार शकूरबस्ती तक कर दिया है। इससे यात्रियों को दादरी में उतरकर दूसरी ट्रेन या बस नहीं पकड़नी पड़ेगी।
विज्ञापन

उत्तर मध्य रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 02417/02418 और 04163/04164 अब पश्चिमी दिल्ली के शकूरबस्ती स्टेशन तक जाएंगी। इससे हरियाणा और पंजाब की ओर जाने वाले यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी। हाथरस जंक्शन पर प्रयागराज और नारायणपुर बाजार से आने वाली ट्रेन सुबह 4:48 बजे पहुंचेगी। यहां दो मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन नई दिल्ली होते हुए सुबह 10:05 बजे शकूरबस्ती पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन रात 9:30 बजे शकूरबस्ती से रवाना होगी। यह देर रात 1:15 बजे हाथरस जंक्शन पहुंचेगी।
विज्ञापन

21 कोच वाली इस ट्रेन में स्लीपर, जनरल और एसी कोच उपलब्ध हैं। इससे त्योहारों पर यात्रा करने वाले यात्रियों को लाभ मिलेगा। पीआरओ प्रयागराज मंडल अमित कुमार सिंह ने बताया कि त्योहारी मौसम में यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए रेलवे बोर्ड ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed