{"_id":"5cb61fe5bdec22145e48327f","slug":"pramukhya-thaaaaaa-not-yogi-yogi-modi-s-photo","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रचार थमा, नहीं उतरे योगी, मोदी के फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रचार थमा, नहीं उतरे योगी, मोदी के फोटो
Wed, 17 Apr 2019 12:11 AM IST
Mohd Rafeek
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
Published by: Mohd Rafeek
Updated Wed, 17 Apr 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
गांव कपूरा में आचार संहिता के उल्लंघन को दर्शाता सौभाग्य योजना का बोर्ड ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। जिले में जिला प्रशासन की ओर से आचार संहिता का पालन करने के लिए विभागीय अधिकारियों से लेकर राजनैतिक दलों को पाठ पढ़ाया गया था, लेकिन जिले के ग्रामीण क्षेत्र में खुलेआम आचार संहिता उल्लंघन की तस्वीरें सामने आई हैं।
गांव कपूरा में दीवारों पर भाजपा का प्रचार प्रसार तो हो ही रहा है, यहां तक प्राथमिक विद्यालय कपूरा के आगे अभी तक सौभाग्य योजना का बोर्ड भी लगा हुआ है। दीवारों पर हो रही पेंटिंग में मोदी का फोटो तो स्कूल के बाहर लगे बोर्ड पर योजना के प्रचार-प्रसार के साथ साथ योगी व मोदी के फोटो लगे हुए हैं, जो खुलकर आचार संहिता उल्लंघन की तस्दीक कर रहे हैं।
यहां तक की जिले में चुनाव प्रचार भी थम चुका है, लेकिन इन बोर्डों पर अभी तक किसी भी अधिकारी की नजर नहीं पहुंच सकी है। एडीएम डॉ. अशोक कुमार शुक्ला ने बताया कि आचार संहिता का पालन कराया जा रहा है। अगर किसी भी स्थान से अभी भी बोर्ड उतरने बाकी रह गए हैं तो उन्हें तुरंत उतरवाया जाएगा। ब्यूरो