{"_id":"66cc437f51bc6cddc8033fc2","slug":"pradhan-angry-over-beating-his-partner-blames-police-hathras-news-c-2-1-ali1027-467677-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: साथी को पीटने पर भड़के प्रधान, पुलिस पर लगाए आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: साथी को पीटने पर भड़के प्रधान, पुलिस पर लगाए आरोप
Mon, 26 Aug 2024 02:27 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Mon, 26 Aug 2024 02:27 PM IST
विज्ञापन
गांव धाधऊ के प्रधान सुरेश कुमार का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। इसमें प्रधान स्थानीय पुलिस पर उन्हें और उनके दिव्यांग पुत्र को पीटने और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गालियां देने का आरोप लगा रहे हैं। वीडियो में तहसील क्षेत्र के अन्य ग्राम प्रधान भी उनके साथ खड़े हैं।
उल्लेखनीय है कि गांव धाधऊ में ग्राम समाज की जमीन पर पिछले पांच माह से दो पक्षों में विवाद चल रहा है। दोनों पक्ष इस जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। इसे लेकर एक माह पूर्व दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी, जिसमें पुलिस ने दोनों पक्षों के आठ लोगों को शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में जेल भेजा था। धाधऊ के प्रधान ने शनिवार को कोतवाली में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर पुलिस और नायब तहसीलदार को प्रार्थना पत्र देकर इस जमीन पर ग्राम पंचायत को कब्जा दिलाने की मांग की थी।
समाधान दिवस समाप्त होने पर पुलिस और राजस्व टीम मौके पर गई। जमीन पर कब्जे को लेकर प्रधान और कोतवाली निरीक्षक के बीच नोकझोंक हुई। नौबत हाथापाई तक पहुंच गई, जिसके बाद पुलिस प्रधान और उनके पुत्र को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। शनिवार रात को ही दाेनों का शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में चालान करते हुए उन्हें दंडाधिकारी न्यायालय में पेश किया। वहां से दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया गया। रिहा होने के बाद प्रधान ने अन्य प्रधानों के साथ वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित किया। सीओ सादाबाद हिमांशु माथुर का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विधायक से मिले क्षेत्र के प्रधान
धाधऊ के प्रधान सुरेश कुमार अन्य प्रधानों के साथ शनिवार को विधायक प्रदीप कुमार उर्फ गुड्डू चौधरी से मिले। सभी प्रधानों ने एसओ व पुलिस कर्मियों द्वारा की गई मारपीट की शिकायत की। आरोपी एसओ व पुलिस कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने और उनके निलंबन की मांग की। विधायक ने सभी प्रधानों को पांच दिन का समय दिया है। उन्होंने कहा कि वह इस संबंध में डीआईजी से मिलेंगे।