फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   power supply was not restored

Hathras News: चार दिन बाद भी विद्युत आपूर्ति नहीं हुई सुचारू, ग्रामीण पहुंचे बिजलीघर, आंदोलन की दी चेतावनी

Sat, 24 May 2025 10:01 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 24 May 2025 10:01 PM IST
सार

जिन गावों में विद्युत आपूर्ति बाधित है उनमें मढ़ापिथु, मढ़ाभोज, नगला कली, पट्टी बहराम, नगला विसी, नगला प्राण, नगला भोलू, परसौरा, कोंकना खुर्द, इसौंदा, दौहई, बामौर खेरिया, सल्हेपुर चंदवारा आदि गांव शामिल हैं। 

विज्ञापन
power supply was not restored
सहपऊ स्थित बिजलीघर पर जेई से बातचीत करते ग्रामीण - फोटो : संवाद

विस्तार

सहपऊ क्षेत्र में 21 मई रात को आई आंधी के चार दिन बाद भी विद्युत व्यवस्था पूरी तरह सुचारू नहीं हो पाई है। कई गावों में अभी भी बिजली गुल है। इससे नाराज लोग 24 मई को धर्मशाला चौराहा स्थित बिजलीघर पर पहुंच गए। 

विज्ञापन


यहां उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर क्षेत्र के विद्युत व्यवस्था 24 मई शाम तक सुचारू नहीं हुई तो बिजलीघर का घेरावकर आंदोलन करेंगे। जिन गावों में विद्युत आपूर्ति बाधित है उनमें मढ़ापिथु, मढ़ाभोज, नगला कली, पट्टी बहराम, नगला विसी, नगला प्राण, नगला भोलू, परसौरा, कोंकना खुर्द, इसौंदा, दौहई, बामौर खेरिया, सल्हेपुर चंदवारा आदि गांव शामिल हैं। 
विज्ञापन


अवर अभियंता नेम सिंह का कहना है कि आंधी से काफी खंभे टूट गए हैं। सादाबाद-सहपऊ की हाईटेंशन लाइन सही हो गई है। अभी इसौंदा बिजलीघर पर कार्य चल रहा है। अभी मढ़ाका फीडर के कुछ गांव रह गए हैं, उनमें शनिवार शाम तक बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी। इसौंदा बिजलीघर से जुड़े कुछ गांवों की आपूर्ति सुचारू करने में अभी एक-दो दिन का समय और लग सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed