{"_id":"6a6e5ad22db703aa2b0ddb66","slug":"power-supply-to-90-villages-disrupted-for-10-hours-hathras-news-c-57-1-sali1014-103524-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: 10 घंटे बाधित रही 90 गांवों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: 10 घंटे बाधित रही 90 गांवों की बिजली
Sun, 02 Aug 2026 02:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 02 Aug 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
नगला रति स्थित 132 केवी विद्युत उपकेंद्र से आ रही 33 हजार केवी की जर्जर लाइन का तार सुबह करीब 7:13 बजे टूटकर धान के खेत में गिर गया, जिससे कस्बा हसायन के अलावा दोनों उपकेंद्रों से जुड़े करीब 90 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
उमस भरी गर्मी में ग्रामीणों और किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर विद्युत कर्मचारियों ने लाइन की पेट्रोलिंग कर खेत में गिरे तार को हटाया और मरम्मत कार्य शुरू किया। शाम करीब चार बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। एसडीओ चतुर्थ शुभम सिंह और अवर अभियंता मोहम्मद इकरार ने बताया कि नगला शेखा के निकट 33 हजार केवी लाइन का तार टूटने से आपूर्ति बाधित हुई थी। मरम्मत कार्य पूरा कर बिजली आपूर्ति सुचारू करा दी गई है। संवाद