फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Power supply disrupted for eight hours due to a five-minute storm.

Hathras News: पांच मिनट की आंधी से आठ घंटे ठप रही बिजली

Wed, 01 Jul 2026 02:39 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 01 Jul 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Power supply disrupted for eight hours due to a five-minute storm.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
शहर में सोमवार की शाम करीब पांच बजे चली सिर्फ पांच मिनट चली आंधी ने बिजली व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया। कई इलाकों में करीब आठ घंटे तक बिजली गुल रही। उमस भरी गर्मी में कूलर और एसी की ठंडक नसीब नहीं होने से रात भर हजारों परिवार परेशान रहे।
विज्ञापन

सबसे अधिक प्रभावित प्रगतिपुरम बिजलीघर रहा। यहां से निकलने वाली 33 केवी लाइन का तार दो बार टूट गया, जिससे एक तिहाई शहर अंधेरे में डूब गया। रमनपुर और नवीपुर फीडर पर बार-बार ट्रिपिंग होती रही। बिसावर क्षेत्र के पिपरामई बिजलीघर से भी पूरी रात आपूर्ति बाधित रही। बिजली कर्मचारियों ने देर रात तक मरम्मत कार्य किया, तब जाकर विभिन्न क्षेत्रों में आपूर्ति धीरे-धीरे बहाल हो सकी।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता शहर संदीप कुमार का कहना है कि तेज हवा के कारण कई स्थानों पर लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई थीं। कर्मचारियों ने रातभर मरम्मत कर आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया, लेकिन एक के बाद एक फॉल्ट आने से कार्य में समय लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन मोहल्लों में रही सबसे ज्यादा दिक्कत
अलीगढ़ रोड, रमनपुर, चित्रगुप्त नगर, साकेत कॉलोनी, श्रीनगर, गिर्राज कॉलोनी, इंद्रा नगर, मंडी समिति, श्याम कुंज, नेहरू कॉलोनी, खंदारी गढ़ी, लेबर कॉलोनी, विष्णुपुरी समेत कई मोहल्लों के करीब पांच हजार परिवार पूरी रात बिजली संकट से जूझते रहे। बिजली बंद रहने से इन्वर्टर भी जवाब दे गए और पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हुई।

रातभर ऐसे बिगड़ती रही व्यवस्था
-शाम 5:20 बजे रमनपुर फीडर की बंच लाइन चिपकने से आपूर्ति बाधित हुई, जिसे रात 1:40 बजे बहाल किया जा सका। करीब दो हजार परिवार प्रभावित रहे।
-शाम करीब छह बजे प्रगतिपुरम बिजलीघर से निकलने वाली 33 केवी लाइन का तार टूटने से शहर का बड़ा हिस्सा अंधेरे में डूब गया। रात 10:45 बजे आपूर्ति शुरू हुई, लेकिन 10 मिनट बाद दूसरी जगह तार टूटने से फिर बिजली चली गई। अंततः रात 1:40 बजे लाइन दुरुस्त होने पर आपूर्ति बहाल हुई।
-वॉटर वर्क्स बिजलीघर से शाम करीब छह बजे फॉल्ट आने के कारण आपूर्ति बाधित हुई, जिसे करीब दो घंटे बाद सामान्य किया जा सका।

रातभर बिजली नहीं रही। घर में छोटे बच्चे हैं, उमस इतनी थी कि एक पल भी चैन नहीं मिला। कई बार बाहर बैठना पड़ा। इतनी गर्मी में तो लाइन का विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।
-बीना कुलश्रेष्ठ निवासी चित्रगुप्त नगर।


पांच मिनट की हवा के बाद पूरी रात बिजली गुल रही। इन्वर्टर भी जवाब दे गया। अगर बारिश बहुत कम हुई थी तो इतनी देर तक बिजली बंद रहना समझ से परे है। -भावना निवासी अलीगढ़ रोड।


11 किमी की लाइन में फाॅल्ट खोजने में लगा समय
प्रगतिपुरम बिजलीघर के अंतर्गत तेज हवा चलने के बाद सोमवार की शाम छोटे छोटे फाल्ट हो गए। करीब 11 किमी लंबी लाइन में पेट्रोलिंग के बाद फाॅल्ट मिलने पर इन्हें सही कराए जाने की प्रक्रिया शुरू की गई। प्रगतिपुरम उपकेंद्र के जेई पंकज चौबे ने बताया कि तार जोड़ने के लिए कम से कम आठ लोगों की आवश्यकता होती है, रात के समय हुई घटना के चलते दिन के स्टाफ को भी बुलाया गया। जब भी कभी तार टूटता है कि वह छोटा हो जाता है, उसमें कई जोड़ लगाने होते है। दोनों ओर से रस्सी बांधकर तार को खींचकर सेट किया जाता है, जो कि काफी लंबी प्रक्रिया होती है। इसमें करीब दो से तीन घंटे का समय लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed