{"_id":"660aec3ac22f2edaca0c307f","slug":"power-cut-in-hathras-for-several-hours-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: कई घंटे बिजली रही गुल, लोगों का फूटा गुस्सा, देर रात किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: कई घंटे बिजली रही गुल, लोगों का फूटा गुस्सा, देर रात किया हंगामा
Mon, 01 Apr 2024 10:48 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 01 Apr 2024 10:48 PM IST
सार
रात को नौ बजे के बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो लोगों का आक्रोश फूट गया। काफी संख्या में लोग शहर के घंटाघर पर पहुंच गए। जिसमें काफी महिलाएं भी शामिल थीं। गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा किया और विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
बिजली न आने पर घंटाघर पर हंगामा करते लोग
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस में लगातार कई घंटे तक बिजली गुल रहने से 31 मार्च की रात लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने शहर के घंटाघर पर हंगामा किया। विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
31 मार्च को विद्युत विभाग ने शहर के मथुरा रोड ओढ़पुरा स्थित 33/11 केवी उपकेंद्र से पोषित टाउन-वन फीडर पर अनुरक्षण व लाइन मरम्मत का कार्य किया गया था। जिसके चलते दिन में कई क्षेत्र की आपूर्ति बाधित रही। जब रात को नौ बजे के बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो लोगों का आक्रोश फूट गया। काफी संख्या में लोग शहर के घंटाघर पर पहुंच गए।
विज्ञापन
जिसमें काफी महिलाएं भी शामिल थीं। गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा किया और विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने इन लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। आपूर्ति बहाल होने के बाद यह सभी लोग यहां से वापस अपने-अपने घर चले गए।