{"_id":"6053a3b18ebc3eda731b99d9","slug":"potato-contrator-dead-body-found-murder-alleged-hathras-news-ali2589687188","type":"story","status":"publish","title_hn":"आलू ठेकेदार का शव मिला, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आलू ठेकेदार का शव मिला, हत्या का आरोप
विज्ञापन
मृतक आलू ठेकेदार का फाइल फोटो।
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
कोतवाली सदर इलाके के हाथरस विकास खंड कार्यालय गिजरौली के निकट कूड़े के ढेर पर आलू ठेकेदार का शव पड़ा मिला। वह चंदपा क्षेत्र के अपने गांव से आलू खुदाई की लेबर को मैजिक लोडर से छोड़ने गिजरौली आया था। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक के परिजन व रिश्तेदारों की भीड़ लग गई। परिजनों ने युवक की हत्या किए जाने की बात कही है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव नगला मोतीराय निवासी वीरेंद्र सिंह (35) पुत्र सूरजपाल आलू खुदाई की ठेकेदारी करता था। बुधवार शाम को करीब छह बजे वह अपने मैजिक लोडर में आलू खुदाई की लेबर को लेकर गिजरौली छोड़ने आया था। इसके बाद रात को वह घर नहीं लौटा।
उसके साथ गांव का युवक यतेंद्र पुत्र शीलेंद्र भी आया था। जिसे उसने गिजरौली के ही एक घर में रात्रि में सोने के लिए भेज दिया। बृहस्पतिवार की सुबह वीरेंद्र सिंह का शव विकास खंड हाथरस के कार्यालय के निकट कूड़े के ढेर पर पड़ा देख स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। सूचना के बाद इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा। यहां पर पहुंचे परिवार के लोगों ने युवक की हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मृतक के पिता ने बताया कि वीरेंद्र आलू की ठेकेदारी का कार्य करता था, रात को वह गांव से लेबर को मैजिक गाड़ी में गिजरौली लेकर आया था। वह अपने साथ लेबर को देने के लिए करीब एक लाख रुपये भी लाया था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना की जानकारी मिलने पर बसपा जिलाध्यक्ष बनी सिंह, जिला पंचायत सदस्य बृजमोहन राही, बसपा नेता अंटी भैया भी कोतवाली सदर पहुंच गए और घटना की जानकारी ली।
- सुबह गिजरौली पर सड़क के किनारे शव मिलने की सूचना मिली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
- प्रकाश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक