फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Post mortem report in murder case of polytechnic student

Hathras: पॉलिटेक्निक छात्र की हत्या में रिपोर्ट दर्ज, टूटा मोबाइल मिला, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ बड़ा खुलासा

Tue, 22 Oct 2024 03:58 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 22 Oct 2024 03:58 AM IST
सार

जतिन मथुरा के एक पॉलिटेक्निक कॉलेज में पढ़ रहा था। उसका भाई दिनेश प्रताप सिंह मथुरा में ठेकेदारी करता है और जतिन भी उसके पास ही रहता था। वह शुक्रवार शाम मथुरा से घर आया था, रविवार शाम को शव गांव से करीब 200 मीटर दूर सड़क पर पड़ा मिला था।

विज्ञापन
Post mortem report in murder case of polytechnic student
मृतक छात्र जतिन - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव अखईपुर निवासी पॉलिटेक्निक के छात्र जतिन की हत्या के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने छात्र का टूटा हुआ मोबाइल भी बरामद कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्र की कनपटी में दाहिनी ओर से घुसकर गोली पार होने की बात सामने आई है। 

विज्ञापन


जतिन पुत्र तेजवीर सिंह (18) मथुरा के एक पॉलिटेक्निक कॉलेज में पढ़ रहा था। उसका भाई दिनेश प्रताप सिंह मथुरा में ठेकेदारी करता है और जतिन भी उसके पास ही रहता था। वह शुक्रवार शाम मथुरा से घर आया था, रविवार शाम को शव गांव से करीब 200 मीटर दूर सड़क पर पड़ा मिला था। उसे गोली लगी थी और उसके बाएं हाथ में तमंचा था। मां प्रेमलता देवी ने बताया कि वह फोन पर वार्ता करते हुए घर से निकला था और करीब 20-25 मिनट बाद ही उसकी मौत की खबर आ गई। 
विज्ञापन


इस मामले में मृतक के ताऊ मुकेश बाबू ने अज्ञात के खिलाफ हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया है। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो वहां कोहराम मच गया।  सीओ श्यामवीर सिंह ने बताया कि टूटा हुआ मोबाइल घर से कुछ दूरी पर बरामद हुआ है। टूटे मोबाइल से डाटा रिकवर किया जा रहा है। तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed