फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Possibility of thunderstorms and lightning accompanied by rain.

Hathras News: बारिश के साथ आंधी-तूफान व वज्रपात की संभावना

Sat, 18 Jul 2026 02:35 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 18 Jul 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Possibility of thunderstorms and lightning accompanied by rain.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
जिले में अगले पांच दिनों तक मौसम में बदलाव के संकेत हैं। 18 से 22 जुलाई तक मध्यम से घने बादल छाए रहेंगे। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश के साथ स्थानीय स्तर पर तेज आंधी, तूफान और बिजली गिरने की संभावना है।
विज्ञापन

21 और 22 जुलाई को भारी बारिश व आंधी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग और चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कानपुर के पूर्वानुमान के अनुसार 18 जुलाई को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि बारिश के बाद 22 जुलाई तक तापमान गिरकर 31 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन

किसानों को सलाह दी गई है कि 20-25 दिन की तैयार धान की पौध की रोपाई शीघ्र पूरी करें। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक जैसे-जैसे बारिश की गतिविधि बढ़ेगी, 22 जुलाई तक अधिकतम तापमान गिरकर 31 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक आ जाएगा। हवा में आर्द्रता का स्तर 70 से 88 प्रतिशत तक पहुंचने के कारण उमस भरी गर्मी लोगों को बेहद असहज करेगी। 5 से 10 किमी/घंटा की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के झोंके सामान्य से 3-4 किमी/घंटा अधिक तेज हो सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed