{"_id":"57ffcd364f1c1b8e1528fd60","slug":"police-tested-the-safety-of-banks","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ने परखी बैंकों की सुरक्षा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी ने परखी बैंकों की सुरक्षा
अमर उजाला, हाथरस
Updated Thu, 13 Oct 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
सादाबाद में बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था देखते एसपी डॉ. अजयपाल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ.अजयपाल के निर्देश पर पुलिस ने जिले भर में बैंकों और वाहनों की चेकिंग के लिए विशेष अभियान चलाया। अभियान का मकसद आम आदमी को सुरक्षा देने के साथ जिले में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों को रोकना रहा।
अभियान के दौरान गुरुवार को शहर कोतवाल मनोज शर्मा ने खुद तालाब चौराहे पर चेकिंग की। कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने अलीगढ़ रोड पर औद्योगिक आस्थान वाले रोड पर चेकिंग की। सासनी पुलिस ने हनुमान पुलिस चौकी क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। हाथरस जंक्शन पुलिस ने कैलोरा चौराहे पर चेकिंग की। इसी प्रकार चंदपा पुलिस ने नगला भुस पर सहपऊ पुलिस ने कस्बा सहपऊ में अभियान चलाया।
हसायन और सिकंदराराऊ एवं मुरसान पुलिस ने भी दिन भर अभियान चलाकर बैंकों और वाहनों की जांच-पड़ताल की। नियमों के विपरीत बड़ी संख्या में वाहनों का संचालन करने वाले लोगों के चालान भी काटे गए।
विज्ञापन
इस दौरान पुलिस ने शहर के विभिन्न बैंकों के आसपास एवं बैंकों में अंदर घुसकर आंतरिक सुरक्षा का मुआयना एवं चेकिंग की, ताकि बैकों की सुरक्षा को अपराधी किसी भी हालात में भेद नहीं सकें। पुलिस टीमों ने बैंकों की सुरक्षा के लिए लगाए गए उपकरण सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा कर्मियों की तैनाती, डबल लॉक की स्थिति और अलार्म आदि के बारे में भी बारीकी से जानकारी की।
वहीं सादाबाद में पुलिस अधीक्षक डा. अजयपाल शर्मा ने गुरुवार को सादाबाद में सभी बैंकों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कोतवाली प्रभारी महेश चंद्र यादव को बैंकों का नियमित रूप से निरीक्षण करने तथा संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने व उनकी तलाशी लेने के निर्देश दिए।