{"_id":"5a301bb74f1c1bc1678c12db","slug":"police-stop-minor-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने रुकवाई नाबालिग की शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने रुकवाई नाबालिग की शादी
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।
Updated Tue, 12 Dec 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
नाबालिग की शादी
ग्राम पंचायत एवरनपुर के माजरडा नगला ताल में रविवार को हो रही नाबालिग लड़की की शादी को कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने मौके पर पहुंच रुकवा दिया। बाल कल्याण समिति व आशा ज्योति केंद्र की टीम ने उसके गांव पहुंचकर बालिका का आयु परीक्षण भी कराया।
दरअसल, 10 दिसंबर की शाम को कोतवाली हाथरस गेट के इंचार्ज अवधेश कुमार को सूचना मिली थी कि गांव नगला नाल में नाबालिग लड़की की शादी की जा रही है। सूचना पर इंचार्ज अवधेश कुमार मय पुलिस फोर्स के वहां पहुंच गए और शादी को रुकवा दिया। इसकी सूचना बाल कल्याण समिति और 181 आशा ज्योति केंद्र को भी दी गई। सोमवार को बाल कल्याण समिति व आशा ज्योति केंद्र की टीम नाबालिग के गांव नगला ताल पहुंची। वहां इस लड़की का आयु परीक्षण किया गया, जिसमें लड़की की उम्र लगभग 15 साल सामने आई।
महिला थाना की कॉस्टेबल लता ने नाबालिग को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया। बाल कल्याण समिति ने बालिका के माता पिता से उसके 18 वर्ष तक शादी न करने का वचन पत्र भरवाया और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कीं। समिति ने बालिका को उसके परिजनों व रिश्तेदारों की उपस्थिति में उसके माता पिता की सुपुर्दगी में दे दिया। इस मौके पर बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष रितु रानी अग्रवाल, सदस्य नरेंद्र कुमार पचौरी, मतेंद्र सिंह गहलौत, संरक्षण अधिकारी विमल कुमार शर्मा, कमल कीर्ति, ज्योति चौधरी, सामाजिक कार्यकर्ता कंचन यादव, सुमित कुमार, कैलाशचंद्र आदि थे।