फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   police station in-charge will be prosecuted for negligence in filing the case in Hathras incident

हाथरस कांड: मुकदमा लिखने में लापरवाह थाना प्रभारी पर चलेगा सीबीआई अदालत में मुकदमा, चार्ज फ्रेम

Thu, 12 Oct 2023 11:36 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 12 Oct 2023 11:36 PM IST
सार

एक युवती 14 सितंबर 2020 को अपने भाई और अपनी मां के साथ खेत में चारा लेने गई थी। इस दौरान संदीप सिसोदिया ने युवती के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया था। विरोध करने पर संदीप ने युवती का गला उसकी चुन्नी से घोट दिया था।

विज्ञापन
police station in-charge will be prosecuted for negligence in filing the case in Hathras incident
हाथरस कांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीन साल पहले हाथरस जिले में खेत में चारा लेने गई युवती से दुष्कर्म के प्रयास में हत्या करने पर मुकदमा लिखने में लापरवाह तत्कालीन थाना प्रभारी दिनेश वर्मा के खिलाफ न्यायिक मजिस्ट्रेट सीबीआई की अदालत में मुकदमा चलेगा। बृहस्पतिवार को अदालत के न्यायाधीश ने थाना प्रभारी के खिलाफ चार्ज फ्रेम कर दिया।

विज्ञापन

 
अदालत से मिली जानकारी के अनुसार हाथरस में रहने वाली एक युवती 14 सितंबर 2020 को अपने भाई और अपनी मां के साथ खेत में चारा लेने गई थी। इस दौरान संदीप सिसोदिया ने युवती के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया था। विरोध करने पर संदीप ने युवती का गला उसकी चुन्नी से घोट दिया था। युवती के भाई ने मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। आरोप है कि पुलिस ने घटना की रिपोर्ट समुचित धाराओं में दर्ज नहीं किया था। इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई थी। परिजनों ने मामले की सीबीआई जांच की मांग की थी। सीबीआई ने जांच के दौरान दुष्कर्म और हत्या का मामला दर्ज किया था। 
विज्ञापन


सीबीआई ने थाना प्रभारी दिनेश वर्मा के खिलाफ समुचित धाराओं में मुकदमा दर्ज नहीं करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की थी। जांच के बाद सीबीआई ने आरोपपत्र न्यायिक मजिस्ट्रेट सीबीआई की अदालत में दाखिल किया था। अदालत ने पेश चार्ज सीट पर संज्ञान लेते हुए तत्कालीन थाना प्रभारी दिनेश वर्मा के खिलाफ चार्ज फ्रेम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed