{"_id":"6920c335b4a6e057f70297bf","slug":"police-personnel-beat-up-for-making-video-hathras-news-c-56-1-hts1004-140654-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: वीडियो बनाने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: वीडियो बनाने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा
विज्ञापन
गांव कछपुरा के परिवार ने पुलिस पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पड़ोसियों के बीच झगड़ा होने पर पीआरवी बुलाई गई थी, बाद में हाथरस गेट पुलिस भी पहुंच गई। आरोप है कि घटनाक्रम का वीडियो बनाने पर पुलिस कर्मी भड़क गए और मारपीट कर दी। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। एसपी ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
गांव कछपुरा निवासी हाकिम सिंह शुक्रवार को परिवार के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे और उन्हें पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि 18 नवंबर की रात पड़ोस में रह रहे भाई से उनका विवाद हो गया था। इसकी 112 नंबर पर शिकायत की गई थी। पीआरवी पर आए पुलिस कर्मी पूछताछ कर रहे थे। थोड़ी देर में हाथरस गेट के दरोगा भी फोर्स के साथ आ गए। यहां घर के लोग पूरे घटनाक्रम की वीडियो बना रहे थे। हाकिम व उनकी पत्नी ममता का आरोप है कि वीडियो बनाने पर पुलिस कर्मी भड़क गए और मारपीट करने लगे। उन्हें व उनके बेटे को घर के अंदर घुसकर पीटा तथा बाहर खींच लाए। हाकिम का आरोप है कि थाने ले जाकर भी देर रात मारपीट की गई। बाद में दूसरे दिन शांतिभंग में कार्रवाई कर दी। जमानत कराने के बाद हाकिम शिकायत करने पहुंचे। आरोप है कि पुलिस सीसीटीवी की डीवीआर व मोबाइल भी ले गई है।
- इस प्रकरण में परिवार के लोगों ने शिकायत की थी, जिसकी जांच कराई जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
चिरंजीवनाथ सिन्हा, एसपी।