फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Police Ki Pathshala in Bright Career Public School, Hathras

पुलिस की पाठशाला: हाथरस एसपी ने छात्राओं को पढ़ाया कानून का पाठ, बोले- ‘चुप्पी तोड़ो, खुलकर बोलो’

Wed, 23 Jul 2025 10:43 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 23 Jul 2025 10:43 PM IST
सार

रुहेरी स्थित ब्राइट कैरियर पब्लिक स्कूल में 23 जुलाई को अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने छात्राओं को ‘चुप्पी तोड़ो, खुलकर बोलो’ के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन
Police Ki Pathshala in Bright Career Public School, Hathras
पुलिस की पाठशाला को संबोधित करते एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा ने कहा कि सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग जरूरी है। इसके प्रति सतर्क रहना आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं को सलाह दी कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें, किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और किसी भी असामान्य परिस्थिति में तुरंत पुलिस की सहायता लें।

विज्ञापन


वह रुहेरी स्थित ब्राइट कैरियर पब्लिक स्कूल में 23 जुलाई को अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने छात्राओं को ‘चुप्पी तोड़ो, खुलकर बोलो’ के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों से कई सवाल किए। अधिकारियों ने इनके जवाब देकर उनकी जिज्ञासा को शांत किया।
विज्ञापन

पुलिस की पाठशाला में छात्राएं
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने छात्राओं से कहा कि वे किसी भी विपरीत परिस्थिति में बिना झिझक पुलिस की मदद ले सकती हैं। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली और कानून व्यवस्था के प्रति जागरूकता बढ़ाते हुए छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया। सीओ सिटी योगेंद्रनारायण कृष्ण ने भी साइबर अपराधों से सुरक्षा की जानकारी दी।
अलीगढ़ रोड स्थित ब्राइट कैरियर पब्लिक स्कूल में अमर उजाला फाउण्डेशन द्वारा  आयोजित पुलिस की पाठशाला में  मौजूद छात्राओं को साइबर सुरक्षा के बारे में जानकारी देती साइबर  सेल प्रभारी विपिन चौधरी
साइबर सेल प्रभारी विपिन चौधरी ने छात्राओं को 1090 महिला हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, डायल 112, पॉक्सो एक्ट और अच्छे-बुरे स्पर्श की पहचान के बारे में विस्तृत जानकारी दी। आयोजन में स्कूल के डायरेक्टर नेम सिंह, मैनेजर रमाकांत, प्रधानाचार्य सुनील पचौरी, उप प्रधानाचार्य दीपिका शर्मा, मनोज शर्मा, निशांत सिंह, कृष्णकांत, रवि आदि का सहयोग सराहनीय रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed