Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Police encounter of Jitu Thakur of Hathras in Mainpuri

Police Encounter: हाथरस का जीतू ठाकुर मैनपुरी में ढेर, राशनडीलर हत्याकांड में था एक लाख का इनाम घोषित

Tue, 29 Apr 2025 01:14 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 29 Apr 2025 01:14 PM IST
सार

 राशन डीलर योगेश उपाध्याय का शव हाथरस जंक्शन में धौरपुर ओवरब्रिज के नीचे लहूलुहान अवस्था में मिला था। मामले में पुलिस ने जीतू ठाकुर पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया था और उसके घर की कुर्की भी कराई थी।

विज्ञापन
Police encounter of Jitu Thakur of Hathras in Mainpuri
एक लाख का इनामी बदमाश पुलिस ने किया ढेर - फोटो : संवाद

विस्तार

29 अप्रैल की सुबह करीब तीन बजे मैनपुरी के थाना एलाऊ क्षेत्र के तारापुर से दिलाखर मार्ग पर मैनपुरी पुलिस व एसटीएफ ने एक लाख के इनामी जीतू ठाकुर को मुठभेड़ में मार गिराया है। जीतू ठाकुर उर्फ जितेंद्र पुत्र मुरली सिंह निवासी पहाड़पुर थाना हाथरस जंक्शन हाथरस का रहने वाला था।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि 13 जून 2024 को  राशन डीलर योगेश उपाध्याय का शव हाथरस जंक्शन में धौरपुर ओवरब्रिज के नीचे लहूलुहान अवस्था में मिला था। पुलिस ने इस मामले में छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। हत्या प्रधानी की रंजिश के चलते की गई थी। पुलिस ने इस मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।  
विज्ञापन


मुख्य आरोपी जीतू ठाकुर फरार चल रहा था। इसे लेकर सियासत भी गरमा गई थी। पुलिस ने जीतू ठाकुर पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया था और उसके घर की कुर्की भी कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed