फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Police deployed in Hathras court premises

Hathras: छावनी बना कोर्ट परिसर, सरेंडर से पहले दबोचने की कोशिश, आत्मसमर्पण नहीं कर सके दोनों भाई

Tue, 14 Apr 2026 10:43 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 14 Apr 2026 10:43 AM IST
सार

प्रोपर्टी डीलर वेदप्रकाश उर्फ सोनू की हत्या में अब तक पुलिस आठ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जिनमें से मुठभेड़ में चार को गोली लगी है। मुख्य आरोपी कमल व गौरव अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। 

विज्ञापन
Police deployed in Hathras court premises
दीवानी न्यायालय के पीछे वाले गेट पर तैना पुलिस कर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रॉपर्टी डीलर वेदप्रकाश की हत्या के मुख्य आरोपी कमल व गौरव के सरेंडर करने की आशंका के चलते 13 अप्रैल को न्यायालय परिसर छावनी में तब्दील कर दिया गया। सरेंडर से पहले गिरफ्तारी के लिए चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात रहा। इस कारण दोनों भाई न्यायालय परिसर नहीं पहुंच सके। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


6 अप्रैल की रात को दिल्ली वाला चौक के वेदप्रकाश उर्फ सोनू की हत्या कर दी गई थी। प्रकरण में अब तक पुलिस आठ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जिनमें से मुठभेड़ में चार को गोली लगी है। पकड़े गए इन सभी युवकों को मारपीट के लिए बुलाया गया था। मुख्य आरोपी कमल व गौरव अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। 
विज्ञापन


मृतक की बहन ने इन दोनों के खिलाफ ही रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस की छानबीन में पूरे गिरोह का हाथ निकला। पुराना आपराधिक इतिहास होने के कारण कमल व गौरव को एनकाउंटर का डर है। इसलिए इनकी ओर से न्यायालय में सरेंडर के लिए प्रार्थना पत्र डाला था। सोमवार की डेट लगी थी। प्रार्थना पत्र डलते ही शुक्रवार से पुलिस अलर्ट हो गई थी। रविवार रात से न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के डर से सरेंडर नहीं कर सके कमल-गौरव
रविवार रात को एएसपी रामानंद कुशवाहा व सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण ने फोर्स के साथ किला परिसर का भ्रमण किया तथा प्रवेश के हर संभव स्थानों को चिह्नित किया गया। रात से ही यहां पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई। सोमवार तडक़े से कई थानों का फोर्स व एसओजी टीम ने किला परिसर को घेर लिया। जगह-जगह सादा वर्दी में पुलिस कर्मी नजर आए। दो डिप्टी एसपी भी मौजूद रहे। न्यायालय उठने तक फोर्स तैनात रहा, लेकिन पुलिस के डर से दोनों भाई सरेंडर नहीं कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed