{"_id":"608ef65c8ebc3e47ec48c390","slug":"police-cracked-sticks-several-times-caused-a-stampede-hathras-news-ali2623225103","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने कई बार फटकारीं लाठियां, मची भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने कई बार फटकारीं लाठियां, मची भगदड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
एमजी पॉलीटेक्निक में बने मतगणना केंद्र पर भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। सड़क किनारे खड़े वाहनों को बार-बार कहने के बाद भी नहीं हटाया गया तो पुलिस कर्मियों ने उनमें पंक्चर कर दिया।
मतगणना केंद्र के बाहर जमा अनावश्यक लोगों को पुलिस ने कई बार लाठियां फटकारकर दौड़ाया, जिससे वहां भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई।
पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने लोगों को अनावश्यक रूप से मतगणना केंद्रों पर न आने की सलाह दी थी। इसके बावजूद प्रत्याशियों के समर्थकों की भीड़ सुबह ही मतगणना केंद्रों पर पहुंच गई। पहले तो पुलिस ने उन्हें समझाया। काफी लोगों को वहां से भगा भी दिया।
इसके बाद भी बड़ी संख्या में लोग मतगणना केंद्रों के बाहर जमे रहे। इनको हटाने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग कर लाठियां फटकारनी पड़ीं। बड़ी संख्या में बाइकों को पुलिस कर्मियों ने पंक्चर कर दिया। कुछ देर बाद लोग अपनी बाइक को पैदल ही लेकर जाते हुए नजर आए।