फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Police conducted post mortem of female fetus

पुलिस ने कन्या भ्रूण का कराया पोस्टमार्टम

Mon, 04 Nov 2019 12:25 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
Police conducted post mortem of female fetus
पुलिस ने कन्या भ्रूण का कराया पोस्टमार्टम
विज्ञापन

मुरसान में किशोरी से दुष्कर्म और गर्भपात की कोशिश का मामला
पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस, कई स्थानों पर दीं दबिशें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली मुरसान क्षेत्र के गांव निवासी दुष्कर्म पीड़िता के गर्भपात के बाद कन्या भ्रूण का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
उल्लेखनीय है कि मुरसान क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी के साथ गांव के ही दो युवकों ने दुष्कर्म किया था। इसकी जानकारी छह माह बाद उस वक्त हुई, जब किशोरी के पेट में छह माह का गर्भ हो गया। आरोपियों ने उसका गर्भपात कराने का प्रयास किया। किशोरी की हालत खराब हो गई। परिजन उसे जिला महिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

यहां पर उसने मृत बच्चे को जन्म दिया, जो कि कन्या भ्रूण था। इस कन्या भ्रूण का रविवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया और फिर उसे दफना दिया गया। एसएचओ सत्यप्रकाश ने बताया कि इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही हैं। जल्द ही आरोपी पुलिस की पकड़ में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed