फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Police arrested two accused in an encounter in a few hours shot in the legs

Hathras News: पुलिस ने चंद घंटों में दो अभियुक्तों को मुठभेड़ में दबोचा, खुलासा थोड़ी देर में

Mon, 27 Feb 2023 02:48 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 27 Feb 2023 02:48 PM IST
सार

हाथरस कोतवाली सदर क्षेत्र में गिजरौली के निकट रविवार को टाप रोड पर शाम साढ़े चार बजे के लगभग एक महिला का रक्तरंजित शव गेहूं के खेत में मिला था। उसके कपड़े काफी अस्त-व्यस्त थे। महिला की हत्या धारदार हथियार से गला रेतकर की गई थी।

विज्ञापन
Police arrested two accused in an encounter in a few hours shot in the legs
मुढभेड़ में दबोचे गए अभियक्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस कोतवाली सदर इलाके के टाप रोड के निकट खेत में महिला का रक्त-रंजित शव मिला था, जिसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे। शक के आधार पर पुलिस ने मामले की छानबीन की, तो मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नहरोई रॉड पर दो लोगों को घेर लिया। यहां पर पुलिस व हत्यारोपियों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें दोनों अभियुक्तों के पैर में गोली लगी। पुलिस की गोली लगने से घायल अभियुक्तों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उनका उपचार जारी है। 

विज्ञापन

पुलिस थोड़ी देर में ही मामले का खुलाासा करने वाली है। कोतवाली सदर क्षेत्र में गिजरौली के निकट रविवार को टाप रोड पर शाम साढ़े चार बजे के लगभग एक महिला का रक्तरंजित शव गेहूं के खेत में मिला था। उसके कपड़े काफी अस्त-व्यस्त थे। महिला की हत्या धारदार हथियार से गला रेतकर की गई थी। सूचना मिलने पर वहां भीड़ लग गई और उसके मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए थे। इस महिला के शव की बरामदगी होने की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। वहां फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन

महिला का मायका निकट के ही एक मोहल्ले में था और उसकी शादी दस साल पहले हाथरस जंक्शन क्षेत्र के कस्बा मेंडू में हुई थी। शादी के बाद उसके दो बच्चे भी हुए। महिला का पति बेलदारी करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed