{"_id":"629634fa7457f2542862f1e6","slug":"police-arrested-an-accused-in-murder-case-in-hathras","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: पुलिस ने हत्या मामले में एक शातिर आरोपी को किया गिरफ्तार, एक अवैध तमंचा समेत कारतूस किए बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: पुलिस ने हत्या मामले में एक शातिर आरोपी को किया गिरफ्तार, एक अवैध तमंचा समेत कारतूस किए बरामद
Tue, 31 May 2022 09:49 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 31 May 2022 09:49 PM IST
सार
आठ मई की रात सासनी के गांव लढौता मे कहासुनी के बाद भूपेंद्र प्रताप सिंह निवासी को कुछ व्यक्तियों ने गोली मार दी। जिससे उनकी मौत हो गई। मंगलवार को पुलिस ने मामले के एक आरोपी कृष्ण कुमार निवासी गांव लढौता को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस की थाना सासनी पुलिस ने इलाके के गांव लढौता में एक युवक की हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर अन्य जानकारी जुटाने में लग गई है।
विज्ञापन
थाना सासनी पुलिस को आठ मई की रात सूचना मिली कि इलाके के गांव लढौता मे कहासुनी के बाद भूपेंद्र प्रताप सिंह निवासी को कुछ व्यक्तियों ने गोली मार दी। जिससे उनकी मौत हो गई। भूपेंद्र के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक हाथरस विकास कुमार द्वारा सीओ सिटी के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया था। मंगलवार को टीम ने मामले के एक आरोपी कृष्ण कुमार निवासी गांव लढौता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 12 बोर का एक अवैध असलहा व दो कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन