फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Police-administration alert regarding December 6

Hathras: छह दिसंबर को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट, तीन जोन और 10 सेक्टरों में बांटा जिला

Thu, 05 Dec 2024 10:13 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 05 Dec 2024 10:13 PM IST
सार

हर थाने पर एक सेक्टर, प्रत्येक सेक्टर पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ एक सहायक की तैनाती की गई। जिले में तीन सुपर जोन हाथरस और सासनी, सादाबाद और सिकंदराराऊ बनाए गए है। इसके साथ ही पुलिस के साथ पीएसी, थाना प्रभारी, दारोगा और सीओ लगातार गश्त करेंगे।

विज्ञापन
Police-administration alert regarding December 6
हाथरस के पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी अलर्ट - फोटो : पुलिस

विस्तार

संभल हिंसा के बाद 6 दिसंबर और जुमे की नमाज को लेकर पुलिस-प्रशासन सतर्क है। प्रशासन ने सेक्टर स्कीम लागू करते हुए हाथरस जिले को तीन जोन और 10 सेक्टरों में बांट दिया है। 

विज्ञापन


नमाज के दौरान पुलिस कर्मी मस्जिदों के बाहर तैनात रहेंगे। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों पर पैनी नजर रखी जाएगी। किसी भी प्रकार का विरोध प्रदर्शन नहीं होने दिया जाएगा। खुफिया विभाग भी सतर्क रहेगा। एसपी निपुण अग्रवाल का कहना है कि 6 दिसंबर और जुमे की नमाज को लेकर पुलिस सतर्क रहेगी। सुरक्षा की दृष्टि से सभी थाना प्रभारी पुलिस कर्मियों के साथ भ्रमणशील रहेंगे। जुमे की नमाज को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाएगा। 
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि हर थाने पर एक सेक्टर, प्रत्येक सेक्टर पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ एक सहायक की तैनाती की गई। जिले में तीन सुपर जोन हाथरस और सासनी, सादाबाद और सिकंदराराऊ बनाए गए है। इसके साथ ही पुलिस के साथ पीएसी, थाना प्रभारी, दारोगा और सीओ लगातार गश्त करेंगे। चूंकि इस दिन डाॅ. आंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस है, इसलिए आंबेडकर पार्कों में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर, मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकर की हुई जांच 

जिलाधिकारी राहुल पांडेय व एसपी निपुण अग्रवाल ने बुधवार की देर रात पुलिस बल के साथ जिले के मंदिर और मस्जिदों पर लगे लाउडरस्पीकर की जांच की। मानक से अधिक ध्वनि के लाउडस्पीकर को उतरवाया गया। कुछ लाउडस्पीकर की आवाज को मानक के अनुरूप कराया गया।  जिन धार्मिक स्थलों पर बिना अनुमति के लाउडस्पीकर लगे थे, उनके धर्मगुरुओं से वार्ता कर उन्हें शासन के निर्देशों से अवगत कराया। सभी धर्म गुरुओं ने आश्वासन दिया कि धर्म स्थलों पर ध्वनि मानक के अनुरूप ही रखी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed