फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Poet Dr. Vishnu Saxena Geet Samman on 23rd September

हाथरस: कवि डॉ विष्णु सक्सेना गीत सम्मान 23 सितंबर को, अपरिहार्य कारण से पिछले साल नहीं हो पाया था आयोजन

Fri, 22 Sep 2023 06:33 PM IST
चमन शर्मा राकेश कुमार वार्ष्णेय, अमर उजाला, हाथरस
राकेश कुमार वार्ष्णेय, अमर उजाला, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 22 Sep 2023 06:33 PM IST
सार

कार्यक्रम के अध्यक्ष कवि रामेंद्र त्रिपाठी, मुख्य अतिथि राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो चंद्रशेखर, विशिष्ट अतिथि समाज सेवी उदय पुंढीर होंगे।  इस अवसर पर एक अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन भी होगा। जिसमें  सोम ठाकुर,  सर्वेश अस्थाना, बलराम श्रीवास्तव, डा.सोनरूपा विशाल, गोविंद राठी, तथा शिवम आजाद काव्यपाठ करेंगे। 

विज्ञापन
Poet Dr. Vishnu Saxena Geet Samman on 23rd September
डॉ विष्णु सक्सेना - फोटो : amar ujala

विस्तार

हाथरस के सिकंदराराऊ में यश भारती पुरस्कार से सम्मानित कवि डॉ विष्णु सक्सेना द्वारा स्थापित सरला नारायण ट्रस्ट का वार्षिक आयोजन 23 सितंबर को जीटी रोड स्थित हुमेरा मैरिज होम में आयोजित किया जाएगा। गत वर्ष अपरिहार्य कारण से आयोजन नहीं हो पाया था।

विज्ञापन


पिछले साल आयोजन न होने के कारण दो वर्षों के इस संयुक्त कार्यक्रम में डॉ. विष्णु सक्सेना गीत सम्मान-7  शैलेंद्र मधुर को तथा डॉ.विष्णु सक्सेना गीत सम्मान-8  अजात शत्रु को प्रदान किया जा रहा है। ट्रस्ट के द्वारा चलाए जा रहे युवा गीत कारों के खोज के लिए प्रयास-6 की विजेता  के रचना उन्याल तथा प्रयास 7 की विजेता रश्मि शर्मा को प्रदान किया जाएगा। 
विज्ञापन


साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान हेतु 4 शिक्षकों को भी सम्मानित किया जाएगा जिनमे दो शिक्षक  सुभाष शर्मा और नसीम बेगम को कृष्णकांत देव गर्ग सम्मान तथा श्रीमती आशा पुंढीर और  श्योराज सिंह यादव को विमला विश्वनाथ सहाय शिक्षक सम्मान दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी सारांश सक्सेना एवं सचिव चित्रांश ने बताया कि कार्यक्रम के अध्यक्ष कवि रामेंद्र त्रिपाठी, मुख्य अतिथि राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो चंद्रशेखर, विशिष्ट अतिथि समाज सेवी उदय पुंढीर होंगे।  इस अवसर पर एक अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन भी होगा। जिसमें  सोम ठाकुर,  सर्वेश अस्थाना, बलराम श्रीवास्तव, डा.सोनरूपा विशाल, गोविंद राठी, तथा शिवम आजाद काव्यपाठ करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed