{"_id":"6442c694e1cf5539bb08c0fb","slug":"playing-girl-drowned-in-water-trough-died-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: खेलती हुई बच्ची पानी की कुंडी में डूबी, हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: खेलती हुई बच्ची पानी की कुंडी में डूबी, हुई मौत
Fri, 21 Apr 2023 10:54 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 21 Apr 2023 10:54 PM IST
सार
रोजाना की तरह शुक्रवार शाम को उनकी इकलौटी बेटी निहारिका घर के पास में ही खेल रही थी। उसी दौरान घर के पास पानी की एक कुंडी में वह गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई है।
विज्ञापन
मृतक बच्ची निहारिका
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
हाथरस में मुरसान क्षेत्र के गांव बिचपुरी में डेढ़ वर्षीय मासूम की पानी की कुंडी में डूबने से मौत हो गई है। बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
दीपू पुत्र कन्हैयालाल निवासी बिचपुरी मुरसान पास के गांव फरसोटी के निकट में परिवार के साथ रहते हैं। रोजाना की तरह शुक्रवार शाम को उनकी इकलौटी बेटी निहारिका घर के पास में ही खेल रही थी। उसी दौरान घर के पास पानी की एक कुंडी में वह गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई है।
विज्ञापन
कुछ देर बाद परिजन तलाशते हुए पहुंचे तो उन्हें पानी की कुंडी में निहारिका का शव मिला। परिजन उसे लेकर चिकित्सक के पास पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन