फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Plant trees and decorate the earth

गाएं पेड़ और करें धरती का श्रंगार

Fri, 09 Aug 2019 11:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Plant trees and decorate the earth
लगाएं पेड़ और करें धरती का शृंगार
विज्ञापन

अमर उजाला अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स के तहत हुए कार्यक्रम, सीवेज फॉर्म पर हुआ पौधरोपण
एडीएम और नगर पालिकाध्यक्ष ने की शुरुआत, सीवेज फार्म पर लगाए जाएंगे 1,800 पेड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। अमर उजाला अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत धरती का शृंगार कार्यक्रम के अंतर्गत अमर उजाला और नगर पालिका प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में नगर पालिका के जलेसर रोड स्थित सीवेज फार्म में वृहद पौधरोपण अभियान शुरू हुआ। सीवेज फॉर्म पर अभियान की शुरुआत एडीएम डॉ. अशोक कुमार शुक्ला, नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा और नगर पालिका के ईओ डॉ. विवेकानंद ने संयुक्त रूप से की। पौधरोपण में स्कूली बच्चों ने पूरे उत्साह से भाग लिया।
कार्यक्रम में एडीएम डॉ. अशोक कुमार शुक्ला ने कहा कि केवल पौधे लगाने से ही काम नहीं चलेगा। जरूरत इस बात की है कि पौधों की देखभाल भी हो। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की देखभाल और धरती को हरा-भरा रखने की हम सभी की जिम्मेदारी है। इसे हमें मिलकर निभाना होगा। नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि नगर पालिका के सीवेज फॉर्म की जमीन पर नगर पालिका 1,800 पेड़ लगाएगी। इसमें पीपल और नीम आदि के पेड़ होंगे। इसकी शुरुआत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि आज लगातार प्रदूषण फैलता जा रहा है। इसके लिए हम सभी को पर्यावरण संरक्षण पर काम करना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने अमर उजाला की मुहिम धरती का शृंगार की जमकर तारीफ की। उन्होंने लोगों से अपील की कि हम सभी मिलकर शहर की धरती का शृंगार करें। उन्होंने कहा कि जल्द ही नगर पालिका जल्द ही अलीगढ़-आगरा रोड पर भी पौधरोपण अभियान भी चलाएगी। नगर पालिका के ईओ डॉ. विवेकानंद ने भी शहर में सफाई रखने और धरा को हरा-भरा बनाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में श्रीमती ओमवती देवी इंटर कॉलेज के विद्यार्थी भी मौजूद रहे। वह भी अपने साथ पौधे लेकर आए थे। उनके हाथों में पर्यावरण जागरूकता को लेकर स्लोगन भी लगे थे। उनमें भी पौधरोपण को लेकर काफी उत्साह देखा गया। कार्यक्रम का संचालन कृष्णमुरारी वार्ष्णेय ने किया। पं. मोहित शर्मा ने पूरे विधान से मंत्रोच्चारण के बीच पौधरोपण कराया। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हरीशंकर राना, कॉलेज के प्रबंधक मुरारीलाल कुशवाहा, प्रधानाचार्य मनोज कुशवाहा, उमेश कुमारी, सुमन कुशवाहा, ओमप्रकाश बघेल, मुकेश वर्मा, विमल प्रधान, सुधा, लक्ष्मी, कविता, रमेश बाबू आदि काफी लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed