{"_id":"57cf0e064f1c1b98633171d4","slug":"physicians-see-patients-bitten-by-the-absent-commotion","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सकों को अनुपस्थित देख मरीजों ने काटा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सकों को अनुपस्थित देख मरीजों ने काटा हंगामा
अमर उजाला, हाथ्ारस
Updated Wed, 07 Sep 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकों के खिलाफ नारेबाजी करते मरीज
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा के अहीरान स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर समय से डॉक्टर उपस्थित न देख मरीजों का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने हॉस्पिटल परिसर में जमकर नारेजबाजी करते हुए जमकर हंगामा काटा। साथ ही पूरे प्रकरण की जिलाधिकारी, सीएमओ समेत लखनऊ टोल फ्री नंबर पर शिकायत की है।
पीड़ितों ने बताया कि शासन करोड़ों रुपये की धनराशि खर्च कर स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने का लगातार प्रयास कर रहा है, लेकिन विभाग के डॉक्टर इस योजना में सेंध लगा रहे हैं। उन्होंने बताया कि शासन ने सभी स्वास्थ्य केंद्रों को सुबह आठ बजे खोलने के निर्देश दिए हैं, लेकिन अहीरान स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात चिकित्सक दस बजे के बाद ही केंद्र पर आते हैं।
मंगलवार को भी यही हुआ क्षेत्र के बुखार से पीड़ित मरीज स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे, जहां उन्हें फार्मासिस्ट और संविदा सहायक नेत्र परीक्षण अधिकारी पंकज सिंह मौजूद दिखे। यह देख उनका गुस्सा भड़क गया। आरोप है कि तभी पहुंची महिला संविदा चिकित्सक ने मरीजों को देखे बगैर ही दूर से मर्ज पूछकर दवा का पर्चा लिख दिया।
विज्ञापन
इस प्रकार के व्यवहार को देखकर मरीजों ने स्वास्थ्य विभाग के बाहर जमकर नारेबाजी करते हुए हंगामा काटा। साथ ही पीड़ितों ने जिलाधिकारी, सीएमओ और लखनऊ टोल फ्री नंबर पर शिकायत की है।