{"_id":"6640f37b8288b545c006dbfa","slug":"pharmacist-accused-of-rape-arrested-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म और गर्भपात कराने का आरोपी फार्मासिस्ट गिरफ्तार, भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म और गर्भपात कराने का आरोपी फार्मासिस्ट गिरफ्तार, भेजा जेल
Sun, 12 May 2024 10:21 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 12 May 2024 10:21 PM IST
सार
युवती ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ में तैनात एक फार्मासिस्ट पर शादी का झांसा देकर लगातार पांच साल तक शारीरिक संबंध बनाने और तीन बार गर्भपात कराने का आरोप लगाते हुए कोतवाली हाथरस जंक्शन में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पांच साल तक शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने व गर्भपात कराने के आरोपी फार्मासिस्ट को पुलिस ने 12 मई को गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ में तैनात एक फार्मासिस्ट पर शादी का झांसा देकर लगातार पांच साल तक शारीरिक संबंध बनाने और तीन बार गर्भपात कराने का आरोप लगाते हुए कोतवाली हाथरस जंक्शन में मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पीड़िता का जिला महिला अस्पताल में चिकित्सकीय परीक्षण कराया था। अब कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस ने 12 मई को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। जहां से कोर्ट ने उसे जिला कारागार अलीगढ़ भेज दिया है।
विज्ञापन
पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।-डॉ. आनंद कुमार, सीओ, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन विज्ञापन