फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   People searching for their loved ones even 24 hours after Hathras accident

हाथरस हादसा: 24 घंटे बाद भी अपनों की तलाश में भटक रहे लोग, पहुंच रहे पोस्टमार्टम हाउस, अफसरों से कर रहे सवाल

Wed, 03 Jul 2024 06:28 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 03 Jul 2024 06:28 PM IST
सार

हादसे के 24 घंटे बाद भी सत्संग में गए लोग लापता हैं। लापता लोगों की तलाश में परिजन इधर से उधर भटक रहे हैं। लापता लोगों के मोबाइल फोन बंद जा रहे हैं। जिससे परिजनों से उनका कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। तीन जुलाई को भी कई ऐसे परिजन शहर के बागला जिला अस्पताल परिसर में स्थित पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे और अपनों की तलाश करते रहे।

विज्ञापन
People searching for their loved ones even 24 hours after Hathras accident
युवक का फोटो दिखाकर पोस्ट मार्टम हाउस पर जानकारी करते परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस में कोतवाली सिकंदराराऊ अंतर्गत फुलरई मुगलगढ़ी गांव में 2 जुलाई को आयोजित सत्संग में भगदड़ से 121 लोग मारे गए और दर्जनों घायल हो गए। घटना के 24 घंटे बाद भी सत्संग में गए काफी लोग लापता हैं। जिनका अभी तक अपने परिजनों से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। 3 जुलाई को अपनों की तलाश में काफी लोग बागला जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे और अपनों की तलाश करते रहे। यहां पहुंचे लोग पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से अपनों के बारे में जानकारी करते रहे।

विज्ञापन


हादसे के 24 घंटे बाद भी सत्संग में गए लोग लापता हैं। लापता लोगों की तलाश में परिजन इधर से उधर-भटक रहे हैं। लापता लोगों के मोबाइल फोन बंद जा रहे हैं। जिससे परिजनों से उनका कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। 3 जुलाई को भी कई ऐसे परिजन शहर के बागला जिला अस्पताल परिसर में स्थित पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे और अपनों की तलाश करते रहे। यहां पहुंचे लोग पुलिस और प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारियों से अपनों के बारे में जानकारी करते रहे, लेकिन उन्हें कोई जानकारी नहीं मिलती तो यह लोग मायूस होकर वापस यहां लौट गए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

मेरे देवर सत्संग सुनने के लिए घर से गए थे, लेकिन सत्संग में हुई भगदड़ की घटना के बाद से वह लापता हैं। उनका फोन नंबर भी बंद जा रहा है। उनकी तलाश में यहां पोस्टमार्टम हाउस पर आए हैं।-गायत्री, निवासी, लोहिया नगर, मथुरा रोड।

पड़ोसी में रिश्तेदारी में आई एक महिला भी सत्संग में गई थी, लेकिन उनका भगदड़ की घटना के बाद से कोई पता नहीं चल रहा है। गांव के लोगों के साथ ही महिला की तलाश में पोस्टमार्टम हाउस पर आए हैं, लेकिन कुछ पता नहीं चला।-ललित, निवासी, गांव सोखना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed