फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   People's houses collapsed due to rain

बारिश से ढहे लोगों के आशियाने

Tue, 11 Oct 2022 12:28 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
People's houses collapsed due to rain
मोनिया में धर्मवीर सिंह का गिरा मकान। संवाद - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

लगातार हो रही बारिश से कस्बा देहात में शुरू हुए नुकसान का दौर सोमवार को भी जारी रहा। देहात में कई जगह गरीबों के मकान गिरने से भारी नुकसान और लोग घायल हुए हैं। ऊंचा गांव में जलभराव के बाद स्वास्थ्य सेवाएं ठप हो गई। फिलहाल मौसम में सुधार नहीं दिख रहा है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है।
बीते दिनों हुई भारी बारिश के चलते प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊंचा गांव के आसपास भारी जलभराव हो गया है। इससे स्वास्थ्य केंद्र तक जाने का रास्ता पानी में डूब गया है। इसके चलते कोई भी चिकित्सक ड्यूटी के लिए नहीं पहुंच रहा है। स्वास्थ्य केंद्र पर ताला पड़ा हुआ है। लोग स्वास्थ्य सेवाओं के लिए भटक रहे हैं।
विज्ञापन

गांव मौनिया में धर्मवीर सिंह पुत्र कालीचरण का पक्का मकान गिर गया। परिवार के कई सदस्य मलबे में दबकर घायल हो गए। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस ने घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। गांव पल्हावत में पोखर के ओवरफ्लो होने से अशोक पुत्र नारायण सिंह के मकान में पानी भर गया, इससे मकान गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मलबे में दबने से मकान मालिक को गंभीर चोटें आई हैं। मकान गिरने की सूचना पर एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, पुलिस गांव पहुंच गई। इसके संबंध में प्रधान ने कोई सुनवाई नहीं की है। ऐसा परिजनों का आरोप है। गांव बढ़ार में रामरति पत्नी महेंद्र सिंह का कच्चा मकान बारिश के चलते ढह गया।

बच्चे बाल बाल मलबे में दबने से बच गए। इसके अलावा भी देहात में आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर मकान के कुछ हिस्से, दीवार गिरने से लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। लोगों का कहना है कि प्रशासन क्षतिपूर्ति का आकलन कराएं और जल्द से जल्द मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed