फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   People of the company building Jalesar Road face danger to life and property, work stopped

Hathras News: जलेसर रोड बना रही कंपनी के लोगों को जानमाल का खतरा, काम बंद

Sat, 13 Jan 2024 01:47 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jan 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
People of the company building Jalesar Road face danger to life and property, work stopped
शहर से जलेसर तक बन रहे मार्ग पर लोगों को लगातार मुश्किलें झेलनी पड़ रही हैं। लगभग 25 किमी लंबे इस मार्ग का निर्माण कर रही कार्यदायी संस्था ने काम बंद कर दिया है। डीएम को शिकायत करते हुए कार्यदायी संस्था ने राष्ट्रवादी क्रांतिकारी सेना के प्रदेश अध्यक्ष नितिन सिंह शेखावत कुछ लोगों पर जानमाल का खतरा बताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। 25 किमी लंबे इस मार्ग का 16.22 किमी का हिस्सा हाथरस जनपद में है। जिसका निर्माण 39.98 करोड़ रुपये से होना है। इसमें 9.29 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी हुई है।
विज्ञापन






डीएम को की गई शिकायत में कार्यदायी संस्था के प्रोपराइटर राम प्रकाश अग्रवाल ने कहा है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मार्ग का शिलान्यास किया था। यह कार्य शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्य शुरू होने के 5-6 दिन बाद से ही नितिन सिंह शेखावत निवासी नगला मोठा, हतीसा तथा इनके कुछ साथियों ने कुछ लड़कों को भड़काकर कार्य स्थल पर सुपरवाइजर व स्टाफ के ऊपर गोलियां चलवाईं। अवैध वसूली का स्वार्थ सिद्ध न होने पर तरह-तरह से कार्य में व्यवधान डाला जा रहा है।
विज्ञापन




आंदोलन की धमकी दी जा रही है। उन्होंने कहा है कि आंदोलन के नाम पर कार्यस्थल पर कोई भी उपद्रव हो सकता है। ऐसे में फिलहाल कार्यदायी संस्था की ओर से काम बंद किया गया है, क्योंकि काम करने वालों को बड़ी घटना का डर सता रहा है। पत्र में आरोपियों द्वारा सलेमपुर क्षेत्र में स्थित कुछ फैक्टरियों से भी वसूली किए जाने का भी जिक्र किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन







निर्माण कार्य शुरू होने के बाद से ही आंदोलन के खर्च की भरपाई किए जाने को लेकर दबाव बनाया जा रहा है। दो माह पहले चार राउंड गोलियां चलाई गईं थी। जिसकी शिकायत थाने में की गई है। उनका डर हमारे कर्मचारियों में इस कदर है कि वह काम करने को तैयार नहीं हो रहे।

राम प्रकाश अग्रवाल, प्रोपराइटर बालाजी कंस्ट्रक्शन हाथरस।







मेरे द्वारा हाथरस जलेसर मार्ग के निर्माण को लेकर एक आरटीआई डाली गई थी। जिसमें कुछ कमियां सामने आईं थी। जिसकी शिकायत मैने डीएम से भी की ही। शायद अपनी कमियों को छुपाने के लिए मेरे साथ साजिश की जा रही है। मैं न तो कभी उनकी साइड पर गया और न ही कभी किसी से फोन पर बात की। अगर गोलियां मैने चलवाई थीं तो उस समय एफआईआर में मेरा नाम क्यों नहीं डाला गया। ये सब कुछ मेरे खिलाफ साजिश रचने के लिए किया जा रहा है।
-नितिन सिंह शेखावत, प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रवादी क्रांतिकारी सेना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed