दिक्कत: आधार कार्ड सुधरवाने के लिए डाकघर में उमड़े लोग, घंटों इंतजार के बाद भी नहीं हो पा रहा लोगों का काम
जिन बच्चों की उम्र पांच साल से अधिक हो गई है, उनके आधार कार्ड बॉयोमेट्रिक अपडेट कराना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त समय राशन कार्ड के लाभार्थियों की ई केवाईसी का कार्य भी चल रहा है। साथ ही आधार में त्रुटि सही कराने वाले व बॉयोमेट्रिक अपडेट कराने के लिए लोग डाकखाने के चक्कर लगा रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आधार कार्ड में संशोधन कराने के लिए आगरा रोड स्थित मुख्य डाकघर में इन दिनों भीड़ लग रही है। 8 जुलाई को भी घंटों इंतजार के बाद लोगों के आधार अपडेट हो सके।
विद्यालय में प्रवेश से लेकर अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड जरूरी है। जिन बच्चों की उम्र पांच साल से अधिक हो गई है, उनके आधार कार्ड बॉयोमेट्रिक अपडेट कराना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त समय राशन कार्ड के लाभार्थियों की ई केवाईसी का कार्य भी चल रहा है। साथ ही आधार में त्रुटि सही कराने वाले व बॉयोमेट्रिक अपडेट कराने के लिए लोग डाकखाने के चक्कर लगा रहे हैं।
8 जुलाई को हालात यह थे कि सुबह सात बजे से ही लोग डाकखाने पहुंच गए थे। यहां लंबी लाइनें लगी थीं। लाइन में लगे कुछ लोगों का आरोप था कि जिन लोगों के जिम्मेदार अधिकारी मिलने वालों के कार्ड जल्द ही अपडेट करा रहे हैं। आम लोगों को लाइन में लगना पड़ा रहा है। पोस्टमास्टर धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि हमारी क्षमता प्रतिदिन 40-50 आधार बनाने की है। प्रतिदिन 800 से 900 लोग पहुंच रहे हैं। अब लोगों को नंबर का आवंटन किया जा रहा है। जल्द ही एक और मशीन बढ़ाई जाएगी।
आधार कार्ड बनवाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार तो लोगों को वापस कर दिया गया है। काफी परेशान हूं।-रेशमा, रमनपुर।
आधार कार्ड अपडेट कराना किसी चुनौती से कम नहीं है। कई दिन तो बिना काम कराए लौटना पड़ा है। आज भी सुबह से लाइन में लगी हूं।- रीना, सक्का गली।
कई दिन से आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए चक्कर लगा रही हूं। कोई सुनवाई नहीं हो रही है। आज भी सुबह से ही लाइन में लगी हूं। - विमलेश, खेड़ा परसौली।
सुबह से लाइन में खड़ा हूं। काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। देखते हैं शायद आज आधार कार्ड अपडेट हो जाए। - इरशाद, श्रीनगर।