{"_id":"6420853112b7d4e71b0c7b33","slug":"people-forgot-ovid-rules-help-desk-disappeared-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: कोविड नियमों को भूले लोग, हेल्प डेस्क हुई गायब, आ चुके हैं तीन कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: कोविड नियमों को भूले लोग, हेल्प डेस्क हुई गायब, आ चुके हैं तीन कोरोना संक्रमित
Mon, 27 Mar 2023 04:18 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 27 Mar 2023 04:18 AM IST
सार
कोरोना काल के दौरान हाथरस जिले में बाहर से आने वाले यात्रियों की जांच के लिए कोविड हेल्प डेस्क सार्वजनिक स्थलों पर बनाई गई। रोडवेज बसस्टैंड व रेलवे स्टेशन पर हेल्प डेस्क पर यात्री का नाम, मोबाइल नंबर के अलावा थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था थी।
विज्ञापन
कोरोना
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हाथरस जिले में कोरोना के तीन केस मिलने के बाद भी लोग कोविड नियमों को भूलते हुए नजर आ रहे हैं। रोडवेज बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर बनी कोविड हेल्प डेस्क भी गायब है। सार्वजनिक स्थलों पर यात्रियों का ब्यौरा तक दर्ज नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि कोरोना काल के दौरान हाथरस जिले में बाहर से आने वाले यात्रियों की जांच के लिए कोविड हेल्प डेस्क सार्वजनिक स्थलों पर बनाई गई। रोडवेज बसस्टैंड व रेलवे स्टेशन पर हेल्प डेस्क पर यात्री का नाम, मोबाइल नंबर के अलावा थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था थी।
विज्ञापन
जिले में फिर से कोरोना की दस्तक के बाद भी सतर्कता नहीं बरती जा रही है। ऐसे में यदि अन्य जिले से कोई कोरोना संक्रमित व्यक्ति आता है, तो उसका पता चलना मुश्किल होगा।
विज्ञापन