फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   People arriving from other states bathing wells

दूसरे राज्यों से भी कुएं पर नहाने पहुंच रहे लोग

Sat, 09 Apr 2016 11:26 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 09 Apr 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
People arriving from other states bathing wells
सिकंदरपुर रेलवे फाटक पर लगी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
हाथरस। सिकंदरपुर में कुएं के पानी से बीमारियां ठीक होने के दावे के बीच भीड़ उमड़ने का सिलसिला जारी है। हाथरस ही नहीं, बल्कि दिल्ली, पंजाब और हरियाणा तक के लोग अब कुएं के पानी में नहाने पहुंच रहे हैं। हालांकि प्रशासन का दावा है कि पहले के मुकाबले गांव में भीड़ तेजी से घट रही है। आने वाले दिनों में स्थिति यहां सामान्य हो जाएगी। अफसोस तो यह है कि जल निगम और निजी एजेंसियों की जांच में कुएं का पानी फेल होने के बावजूद यहां नहाने वालों की आवाजाही लगातार बनी हुई है। अफसोस तो यह है कि कहीं पढ़े-लिखे लोग भी इस भीड़ में शामिल हैं। चर्चा तो यह हैं कि अधिकारी और कर्मचारी वर्ग भी इस कुएं पर या तो नहाने पहुंच रहा है या फिर वहां से पानी मंगवाकर उसका इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन


पहले से ही गांव में मेले जैसे हालात थे, लेकिन नवरात्र की शुरुआत के साथ इस मेले की रौनक और बढ़ गई है। यहां कदम-कदम पर चाट-पकौड़ी और खानपान की ढकेलें लगी हुई हैं। इन ढकेलों पर लोगों की भीड़ हर समय देखी जा सकती है। भीड़ के मद्देनजर पुलिस और राजस्व कर्मचारी यहां के हालात पर नजर बनाए हुए हैं। कुएं पर नहाने के साथ लोगों में यहां पूजा-अर्चना की भी होड़ लगी हुई है। कुएं के आसपास सुरक्षा प्रबंध और सख्त कर दिए गए हैं। अब भी कुएं के आसपास लगे जाल पर खड़े होकर ही गांव के लोग भीड़ को पाइपों से पानी की बौछार करके नहला रहे हैं। इस बौछार में सराबोर होने के लिए लोगों में मारामारी मचती है। कुएं पर नजर रखे अधिकारी और कर्मचारी कुएं के पानी से नहाने के लिए शिक्षित लोगों की कतार देखकर हैरान हैं। 
विज्ञापन


जल्द मिलेगी एफडीए की रिपोर्ट
एफडीए द्वारा लिए कुएं के पानी के नमूनों की जांच रिपोर्ट अभी तक नहीं मिली है। हालांकि एफडीए अधिकारियों का कहना है कि वह लखनऊ लैब के बराबर संपर्क में हैं। जल्द ही यह रिपोर्ट उन्हें मिल जाएगी, जिसके बाद उसके नतीजों को सार्वजनिक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुएं पर पहले के मुकाबले भीड़ कम होने की जानकारी मिल रही है। जैसे-जैसे लोगों का भ्रम टूटेगा, वैसे ही यहां से भीड़ कम होती जाएगी। फिलहाल सुरक्षा इंतजामों पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है।
-केहरी सिंह, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed