{"_id":"69e925675dcf2213240a1730","slug":"peeling-plaster-cracks-in-concrete-road-hathras-news-c-56-1-sali1016-147553-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: दीवारों से झड़ रहा प्लास्टर, सीसी मार्ग में दरारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: दीवारों से झड़ रहा प्लास्टर, सीसी मार्ग में दरारें
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
बिसावर में नवनिर्मित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) भवन का बुधवार को परियोजना निदेशक राजेश कुरील ने औचक निरीक्षण किया। यहां दीवारों से प्लास्टर झड़ रहा है और सीसी मार्ग में दरारें आ रही हैं। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में कई गंभीर खामियां सामने आईं, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
निरीक्षण में पाया गया कि दीवारों के पिछले हिस्सों में प्लास्टर झड़ रहा है और कई स्थानों पर उखड़ चुका है। बिल्डिंग के अंदर विद्युत व्यवस्था सुचारु नहीं मिली। वहीं कार्यशाला (वर्कशॉप) से संबंधित आवश्यक सामान भी नहीं पाया गया। कक्षा कक्षों के पीछे की दीवारों में भी प्लास्टर उखड़ा हुआ मिला।
इसके अलावा शौचालयों में पीछे की ओर से पानी का रिसाव देखा गया और साफ-सफाई की स्थिति भी संतोषजनक नहीं मिली। परिसर में बनी सीसी रोड कई स्थानों पर चटक गई है, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। बाउंड्री वॉल में भी खराब सामग्री के उपयोग के संकेत मिले तथा रेलिंग में सरिया की कमी पाई गई।
विज्ञापन
परियोजना निदेशक राजेश कुरील ने बताया कि भवन में मानकों के अनुरूप कार्य नहीं किया गया है। दीवारों से प्लास्टर गिर रहा है, सीसी मार्ग में दरारें हैं और सीढ़ियों की नाप भी निर्धारित मानकों के अनुसार नहीं है। उन्होंने संबंधित विभाग को खामियों को शीघ्र दूर कराने और गुणवत्ता में सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान पीडब्ल्यूडी के एई विवेक दुबे, सादाबाद ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी सुरेश सिंह, सचिव देवेंद्र गौतम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।