{"_id":"570d3c834f1c1b180d4a6b65","slug":"pearl-coral-workers-complain-cried-mp","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूंगा-मोती मजदूरों ने सांसद से रोया दुखड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूंगा-मोती मजदूरों ने सांसद से रोया दुखड़ा
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
मूंगा मोती व्यवसाय से जुड़े लोग सांसद से मिलते हुए।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
हाथरस। सिकंदराराऊ में मूंगा-मोती की भट्टियों को प्रशासन द्वारा बंद कराए जाने से कारोबारियों के सामने मुश्किल हालात पैदा हो गए हैं। कारोबारी ही नहीं, बल्कि इस लघु उद्योग पर आश्रित मजदूरों के सामने भी आर्थिक समस्या खड़ी हो गई हैं। मजदूरों ने मंगलवार को सांसद से मिलकर भट्टियों को चालू कराने की गुहार लगाई है। सांसद ने आश्वस्त किया है कि वह इस बारे में डीएम को पत्र लिखकर उनकी समस्या से अवगत कराएंगे।
सांसद राजेश दिवाकर ने वसुंधरा एन्क्लेव स्थित कार्यालय पर जनसंपर्क में जनता की समस्याओं को सुना और समाधान के लिए लोगों को आश्वासन दिया। सांसद को अपनी विभिन्न-विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया, जिसमें सिकंदराराऊ क्षेत्र से गरीब एवं मजदूरी वर्ग की जनता द्वारा सामूहिक कांच की मूंगा-मोती की भट्टी को प्रशासन द्वारा बंद कराए जाने पर गरीब व मजदूर वर्ग के लोगों पर उत्पन्न हुए संकट के बारे में जानकारी दी। मजदूरों ने सांसद से मामले में हस्तक्षेप करते हुए पुन: भट्टी चालू करवाने की मांग की है। सांसद से मिलने वालों में मुसरिफ खान, इरसाद खान, अली खां, सलीम, इश्ताक, फैसल, मीनू, सानू आदि थे।