{"_id":"672545cf55561e4b00022187","slug":"payment-not-made-after-purchasing-goods-worth-rs-1685-lakh-hathras-news-c-63-1-sali1025-102274-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: 16.85 लाख रुपये का माल खरीदकर नहीं दिया भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: 16.85 लाख रुपये का माल खरीदकर नहीं दिया भुगतान
Sat, 02 Nov 2024 02:49 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sat, 02 Nov 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कचौरा के एक व्यापारी ने तीन लोगों पर 16.85 लाख रुपये का माल खरीदकर ले जाने के बाद भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया है। इन तीनों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
गांव कचौरा निवासी अरुण कुमार गुप्ता पुत्र प्रमोद कुमार गुप्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि उनकी गांव में ही मां सुनीता एंटरप्राइजेज के नाम से फर्म है। इसमें एफएमसीजी के प्रोडक्ट की एजेंसी है। वह एफएमसीजी के प्रोडक्ट का थोक विक्रेता हैं। उनकी फर्म पर माल लेने सौरभ तलवार पुत्र महेंद्र तलवार निवासी जवाहर पार्क सहारनपुर आए और माल खरीदकर ले जाते रहे। इस कारण उनके और सौरभ तलवार के मध्य व्यापार में विश्वास बढ़ता गया।
आरोप है कि इसके बाद सौरभ तलवार की नीयत में खोट आ गया। वह फर्म से तीन मार्च 2023 को 16,85,109 रुपये का माल खरीदकर ले गए। उसके बाद काफी समय तक सौरभ तलवार ने रुपये नहीं दिए। वह व्यापार मंडल और समाज के लोगों के साथ उधारी के रुपये मांगने गए तो उसने साफ इनकार कर दिया और अभद्रता की। 28 जुलाई 2024 को सौरभ तलवार अपने साथ दो अज्ञात लोगों को लेकर उनकी फर्म के गोदाम पर आए और गाली-गलौज की।